मनोरंजन

सलमान खान के पड़ोसी ने बनाया वीडियो, वकील बोले- बदनाम करने की कोशिश, जानिए क्या है पूरा मामला

jantaserishta.com
20 Jan 2022 6:51 PM IST
सलमान खान के पड़ोसी ने बनाया वीडियो, वकील बोले- बदनाम करने की कोशिश, जानिए क्या है पूरा मामला
x

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की तरफ से पनवेल में उनके फार्म हाउस के पड़ोसी केतन कक्कड़ (Ketan Kakkar) के खिलाफ दायर मानहानि के मामले में आज मुंबई सेशंस कोर्ट में सलमान के वकील यशस्वी पांचाल ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा. सलमान के वकील ने कोर्ट में कहा कि मामला अतिक्रमण का है लेकिन केतन कक्कड़ ने यू-ट्यूब पर दिए इंटरव्यू में उनके खिलाफ सारे निजी आरोप लगाए हैं.

सलमान के वकील ने कहा कि कक्कड़ ने जो आरोप लगाए उनके कोई सबूत नहीं है और अतिक्रमण के मामले को धार्मिक रंग देने की कोशिश की है. सलमान के वकील ने कहा- सलमान खान एक मशहूर हस्ती है और उन्हें बदनाम करने के लिए आरोप लगाए हैं, जिससे उनकी फैन-फॉलोइंग पर असर पड़ सकता है.
सलमान खान के वकील ने कहा- कक्कड़ ने सिर्फ आरोप लगाए हैं, लेकिन कहीं पर गुनाह दर्ज नहीं करवाया है. सलमान पर हिंदू NRI की जमीन हड़पने का आरोप लगाकर धार्मिक रंग देने की कोशिश की. सलमान के पिता मुसलमान हैं लेकिन मां हिंदू है. उनके ऐसे संस्कार नहीं है.
फिलहाल कोर्ट ने केतन कक्कड़ का वीडियो यू-ट्यूब से हटाने का कोई आदेश नहीं दिया है. इस मामले की कल फिर सुनवाई होगी. गौरतलब है कि केतन कक्कड़ के यू-ट्यूब वीडियो में लगाए आरोपों के खिलाफ सलमान खान ने सेशंस कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story