मनोरंजन

सलमान खान का इंस्टाग्राम प्रोफाइल कुछ समय के लिए हुआ बंद, फिर दिखा एक्टिव

jantaserishta.com
25 May 2026 5:05 PM IST
सलमान खान का इंस्टाग्राम प्रोफाइल कुछ समय के लिए हुआ बंद, फिर दिखा एक्टिव
x
मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। दरअसल, सोमवार को अचानक सलमान खान का इंस्टाग्राम प्रोफाइल कुछ समय के लिए गायब हो गया, जिसके बाद फैंस के बीच हलचल मच गई। सोशल मीडिया पर लोग लगातार यह जानने की कोशिश करते रहे कि आखिर अभिनेता का अकाउंट अचानक डीएक्टिवेट कैसे हो गया।
जब लोग सलमान खान की इंस्टाग्राम प्रोफाइल खोलने की कोशिश कर रहे थे, तब स्क्रीन पर 'यह पेज उपलब्ध नहीं है' जैसा मैसेज दिखाई दे रहा था। इससे कई लोगों को लगा कि शायद अभिनेता ने अपना अकाउंट बंद कर दिया है। हालांकि, थोड़ी देर बाद उनकी प्रोफाइल पहले की तरह दिखाई देने लगी।
अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह तकनीकी खराबी थी, अकाउंट को थोड़ी देर के लिए बंद किया गया था या फिर किसी ने हैक करने की कोशिश की थी। इस मामले में सलमान खान या उनकी टीम की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन, सोशल मीडिया पर फैंस और यूजर्स कई तरह की बातें कर रहे हैं।
बता दें कि सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके 72 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो उनकी हर पोस्ट और अपडेट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। सलमान अक्सर अपने काम, फिल्मों, फिटनेस और निजी जिंदगी से जुड़ी बातें सोशल मीडिया के जरिए साझा करते रहते हैं।
यह पूरा मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब कुछ दिन पहले ही सलमान खान ने मीडिया और फोटोग्राफर्स पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। सलमान खान हिंदुजा अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें देखकर पैपराजी ने उनकी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' चिल्लाना शुरू कर दिया। इस शोर से सलमान भड़क गए और नाराजगी जताई। उन्होंने पैपराजी को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खरी-खोटी भी सुनाई थी। उन्होंने कहा था, ''60 साल को हो गया हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला। ये याद रख लेना, जेल में डालोगे...।''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story