मनोरंजन
एक्टर सलमान खान का फैन, साइकिल से 1100 KM की दूरी तय कर पहुंचा, फिर...
jantaserishta.com
3 Jan 2023 2:59 PM IST

x
मुंबई (आईएएनएस)| बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने हाल ही में अपना जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया, फैंस ने भी एक्टर को जन्मदिन की बधाई दी और कई लोग अपने पंसदीदा अभिनेता से खास मौके पर मिलने भी गए। ऐसे में सुपरस्टार से एक उनका फैन जबलपुर, मध्यप्रदेश से 1100 किमी की यात्रा साइकिल से तय कर मुंबई मिलने आया। इस व्यक्ति से अभिनेता काफी खुश हुए। सोशल मीडिया पर काफी तेजी से एक्टर की फैन के साथ वाली तस्वीर वायरल हो रही है। फैन की साइकिल पर एक बोर्ड है जिस पर लिखा है, "चलो उनको दुआएं देते चलें। जबलपुर से मुंबई, दीवाना मैं चला।"
सलमान खान के एक फैन पेज ने तस्वीर साझा की और लिखा, "जबलपुर निवासी समीर मेगास्टार सलमान खान से मिलने के लिए 1100 किमी पैदल चलकर मुंबई पहुंचे।"
गौरतलब है कि, अभिनेता ने 27 दिसंबर को अपना 57वां जन्मदिन मनाया।
अपने जन्मदिन पर सलमान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने प्रशंसकों का हाथ हिलाते हुए एक तस्वीर साझा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आप सभी का धन्यवाद।"
अभिनेता ने अपने परिवार और दोस्तों के लिए जन्मदिन की पार्टी भी आयोजित की। इस पार्टी में शाहरुख खान, यूलिया वंतूर, तब्बू, पूजा हेगड़े, संगीता बिजलानी, सोनाक्षी सिन्हा, कार्तिक आर्यन सहित अन्य लोग शामिल हुए।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, सलमान अगली बार कैटरीना कैफ के साथ 'टाइगर 3' और पूजा हेगड़े के साथ 'किसी का भाई किसी की जान' में दिखाई देंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





