मनोरंजन

सलमान खान की Ex-गर्लफ्रेंड सोमी अली का हुआ था रेप, खुद खोला राज

jantaserishta.com
13 March 2021 8:15 AM IST
सलमान खान की Ex-गर्लफ्रेंड सोमी अली का हुआ था रेप, खुद खोला राज
x

एक जमाने में सुपरस्टार सलमान खान की गर्लफ्रेंड रहीं सोमी अली ने एक इंटरव्यू में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. एक्ट्रेस ने बताया है कि बचपन में उनका रेप किया गया है. कई मौकों पर उनका शोषण हुआ है.

90 के दौर में बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वालीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोमी मानती हैं कि उन्होंने कई सालों तक इस सच को पूरी दुनिया से छिपाए रखा था. माता-पिता के कहने पर उन्होंने ये बात किसी के साथ शेयर नहीं की.
लेकिन क्योंकि सोमी रेप पीड़ितों के लिए NGO चलाती हैं, ऐसे में वे भी लंबे समय तक अपने इस सच को नहीं छिपा पाईं. उन्होंने पूरी दुनिया के सामने अपने उस दर्द को बयां किया है.
एक्ट्रेस ने कहा है- जब मेरा पहली बार पाकिस्तान में शोषण हुआ था, तब मैं सिर्फ पांच साल की थी. तब सर्वेंट क्वार्टर में तीन बार मेरे साथ ऐसी घटनाएं हुई थीं. मां-बाप को बताया था और एक्शन भी हुआ.
आगे कहा गया है- लेकिन उन्होंने मुझसे कहा कि मैं इस बारे में किसी को नहीं बताउं. मैं यही सोचती रही कि मैंने क्या गलत किया है. लेकिन ये सब यही नहीं रुका. मेरे साथ 9 और 14 साल की उम्र में भी ऐसी ही घटनाएं हुईं.
सोमी के इन खुलासों ने सभी को हैरान कर दिया है. फैन्स को इस बात का भी दुख है कि एक्ट्रेस ने लंबे समय तक ये दुख अपने अंदर ही छिपाकर रखा.
बताया जाता है कि सोमी ने सलमान खान को आठ साल तक डेट किया था. उस दौर में वो रिश्ता हमेशा खबरों में भी रहता था और उनकी बॉन्डिंग को लेकर कई तरह के कयास लगते थे.
लेकिन ना वो रिश्ता ज्यादा चला और ना ही सोमी का बॉलीवुड करियर. एक्ट्रेस ने कुछ फिल्मों के बाद ही बॉलीवुड को अलविदा कह दिया. वे फिल्म इंडस्ट्री को अपने लिए फिट नहीं मानती थीं. अब सोमी लाइमलाइट से दूर लोगों की मदद कर अपनी जिंदगी काट रही हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story