मनोरंजन

Salman Khan का क्रिप्टिक मैसेज वायरल, फैंस बोले – क्या अब राजनीति में दिखेंगे दबंग?

Harrison
31 July 2025 6:12 PM IST
Salman Khan का क्रिप्टिक मैसेज वायरल, फैंस बोले – क्या अब राजनीति में दिखेंगे दबंग?
x
Salman Khan सलमान खान : सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्मों को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। अब भाईजान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है उसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सलमान का एक पोस्टर सामने आया है जिसमें एक राजनेता की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
सलमान खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के वो सितारे हैं, जिनको लेकर चर्चाओं का बाजार हमेशा गर्म रहता है। आए दिन किसी न किसी मसले के चलते भाईजान लाइमलाइट में बने रहते हैं। गुरुवार को सलमान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह राजनेता के अवतार मे नजर आएंगे।
इसको देखने के बाद अब तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सलमान खान ने इस बात का एलान किया है कि वह जल्द ही इस राज से पर्दा उठाएंगे। आइए एक नजर उनके इस लेटेस्ट पोस्ट की तरफ डालते हैं।
Next Story