मनोरंजन
Malaika Arora के गले में दिखा सलमान खान का ब्रेसलेट! लोग क्यों कह रहे हैं ऐसा
Rounak Dey
4 July 2022 10:02 AM GMT

x
सलमान भाई का नेकलेस उतारकर गले में पहन लिया।
मलाइका अरोड़ा मिस इंडिया 2022 कॉन्टेस्ट में पहुंची थीं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनके न्यूड सी-थ्रो गाउन से लेकर अक्सेसरीज तक सब कुछ चर्चा में है। एक वायरल वीडियो को देखकर कई लोगों ने उनकी तारीफ की है, कुछ ने हमेशा की तरह ट्रोल किया है तो कुछ ने मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक ऐसे यूजर के कमेंट ने लोगों का ध्यान खींचा। उसने लिखा है कि मलाइका ने गले में सलमान भाई का ब्रेसलेट पहन रखा है। दरअसल मलाइका ने चोकर स्टाइल नेकपीस पहना है जो वाकई सलमान के लकी ब्रेसलेट जैसा दिख रहा है।
इवेंट में छाई रहीं मलाइका
मलाइका अरोड़ा मिस इंडिया 2022 ग्रैंड फिनाले में पहुंची थीं। उनकी तस्वीरों औऱ वीडियो क्लिप्स से सोशल मीडिया भरा पड़ा है। इस इवेंट में कर्नाटक की सिनी शेट्टी विनर बनी हैं। मलाइका के स्टाइल और लुक की तारीफ हो रही है तो कुछ लोग इसे क्रिटिसाइज भी कर रहे हैं। पैप विरल भैयानी के इंस्टा पर मलाइका का एक वीडियो है जिस पर ट्रोलिंग के साथ मजेदार कमेंट्स देखने को मिले। ये भी देखें: मलाइका अरोड़ा ने रात में पहने अर्जुन कपूर के कपड़े! वकेशन की फोटो में दिखा सबूत
लोगों के मिले-जुले कमेंट्स
एक यूजर ने मलाइका की ड्रेस पर कमेंट किया है और लिखा है, दो बंदे लगेंगे ड्रेस पकड़ने के लिए। एक और ने लिखा है, ये भारत की जेनेफर लोपेज हैं। एक और कमेंट है, आज वह वाकई अच्छी दिख रही हैं। एक और कमेंट है, सलमान भाई का नेकलेस उतारकर गले में पहन लिया।
Next Story