मनोरंजन

शालीन भनोट की इस हरकत पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, बोले- कोई वीआईपी नहीं हो

Rounak Dey
15 Oct 2022 9:31 AM IST
शालीन भनोट की इस हरकत पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, बोले- कोई वीआईपी नहीं हो
x

'बिग बॉस' का 16वां सीजन भी लड़ाई-झगड़ों के बीच बीत रहा है। हालांकि, 'वीकएंड के वार' में सलमान खान आकर हर कंटेंस्टेंट को लाइन पर लाने का काम करते हैं और इस बार भी ऐसा ही हो रहा है। अपकमिंग एपिसोड में सलमान शालीन भनोट को सबक सिखाएंगे, जो इन दिनों अपने गुस्से की वजह से सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रोल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस 16' के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान शालीन भनोट की क्लास लगाते हुए दिख रहे हैं।

मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सलमान खान शालीन भनोट से उस दिन की बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जब शालीन डॉक्टर को खरी खोटी सुना रहे थे। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान शालीन से बात करते करते अपना कोट उतार देते हैं, जिससे साफ है कि वह काफी ज्यादा भड़के हुए हैं।

Next Story