मनोरंजन

Salman Khan नहीं करेंगे शो होस्ट? इस अपडेट को सुन फैंस हो सकते हैं दुखी

Rajesh
31 Aug 2024 12:06 PM GMT
Salman Khan नहीं करेंगे शो होस्ट? इस अपडेट को सुन फैंस हो सकते हैं दुखी
x

Mumbai.मुंबई: बिग बॉस ओटीटी 3 खत्म हो चुका है। इस सीजन विनर का खिताब सना मकबूल ने अपने नाम किया। इस शो को इस बार सलमान खान की जगह अनिल कपूर ने होस्ट किया था। इस बात से फैंस काफी निराश भी हुए थे। ऐसे में अब दर्शकों को बिग बॉस 18 के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। ऐसा हो भी क्यों न सलमान के फैंस उन्हें एक बार फिर से शो में देखने के लिए बेताब जो हैं। बिग बॉस 18 के लिए कुछ कंटेस्टेंट की लिस्ट भी सामने आ चुकी है, लेकिन अभी तक आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं हुई है। वहीं, अब इसी बीच बिग बॉस 18 को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है, जिसे सुनने के बाद बाद यकीनन आपको झटका लगना तय है।

सलमान नहीं होंगे बिग बॉस 18 के होस्ट
बिग बॉस 18 को लेकर एक बेहद ही बुरी खबर सोशल मीडिया पर सामने आ रही है। biggboss.tazakhabar ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में बताया है कि इस बार बिग बॉस 18 को सलमान खान होस्ट नहीं करगें। इस खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया है। ये खबर सामने आते ही यूजर्स न सिर्फ निराश हुए बल्कि उन्होंने यहां तक कहा कि अगर सलमान खान इस शो के होस्ट नहीं होंगे तो वो बिग बॉस नहीं देखेंगे। हालांकि अभी तक कुछ कंफर्म नहीं है, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो कहीं ऐसा न हो कि बिग बॉस ओटीटी की तरह इसकी भी टीआरपी पर भी असर पड़ सकता है।
इस वजह से सलमान नहीं कर पाएंगे शो को होस्ट
इसी पोस्ट में सलमान खान के बिग बॉस 18 शो होस्ट न करने के पीछे की वजह भी बताई गई है। हालांकि ये बात कितनी सही है कितनी नहीं ये नहीं कहा जा सकता है। इस पोस्ट में बताया गया है कि सलमान खान हेल्थ इश्यूज की वजह से शो को होस्ट नहीं कर पाएंगे। दरअसल, उनकी पसलियों में चोट है। हाल ही में सलमान खान मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जहां कुर्सी से उठने के दौरान उन्हें काफी दिक्कत हुई। तभी पता चला कि एक्टर के पसलियों में चोट लगी है। खबर है इसी वजह से वो शायद शो को होस्ट नहीं कर पाएंगे और उनकी आने वाली फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग भी इसकी कारण से रुक गई है। फिलहाल अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Next Story