मनोरंजन

सतीश कौशिक की अंतिम विदाई में फूट-फूटकर रोए Salman Khan

Rounak Dey
10 March 2023 1:52 PM IST
सतीश कौशिक की अंतिम विदाई में फूट-फूटकर रोए Salman Khan
x
जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
जिंदादिल अभिनेता सतीश कौशिक एक दिन सभी को छोड़कर यूं चले जाएंगे, ये किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। यारों के यार कहे जाने वाले सतीश कौशिक के निधन से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। उनके अंतिम संस्कार में हर कोई उन्हें नम आंखो से आखिरी विदाई देने पहुंचा।



वहीं बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भी अभिनेता के अंतिम दर्शन पर इमोशनल नजर आएं। सोशल मीडिया उनका एक वीडियो सामने आया है, जहां वह अपने आंसुओं को छिपाते नजर आए। सलमान संग सतीश कौशिक की बॉन्डिंग काफी अच्छी थी। सतीश कौशिक ने फिल्म तेरे नाम के लिए सलमान बतौर लीड एक्टर कास्ट किया था, जो उस साल की सुपरहिट फिल्म साबित हुई। ऐसे में अपने खास दोस्त को खोने का गम सलमान के दिल को कचौट रहा है।
सतीश कौशिक के अंतिम दर्शन करने पहुंचे ये सितारे
सतीश कौशिक को आखिरी विदाई देने के लिए एक्टर के अजीज दोस्त अनुपम खेर के अलावा जावेद अख्तर, ईला अरुण, अन्नू कपूर, रणबीर कपूर, रजा मुराद, बोनी कपूर, के साथ कई लोग पहुंचे। वहीं शहनाज गिल भी अभिनेता के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंची, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Next Story