मनोरंजन

शाहरुख खान के 'मन्नत' के मालिक होते सलमान खान, पहले ऑफर हुई थी डील

Neha Dani
5 Aug 2022 3:39 AM GMT
शाहरुख खान के मन्नत के मालिक होते सलमान खान, पहले ऑफर हुई थी डील
x
फिल्म पठान से वो पर्दे पर लगभग 4 साल बाद वापसी कर रहे है अब फैंस उनको पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) अपने बंगले 'मन्नत' (Mannat) को लेकर भी खूब चर्चाओं में रहते हैं। उनका बंगाला बेहद ही खूबसूरत है। शाहरुख खान के बंगले के बाहर रोज हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ती है और एक्टर की एक झलक का बेसब्री से इंतजार करती हैं। वहीं अब शाहरुख खान के मन्नत को लेकर सलमान नाम ने एक बड़ा खुलासा किया जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

एक इंटरव्यू में सलमान खान (Salman Khan) से ये सवाल किया गया किसी एक चीज के बारे में बताइए, जो शाहरुख के पास है और वो आपके के पास होती? इसपर जवाब देते हुए उन्होंने 'मन्नत' का नाम लिया। वहीं आगे उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि एक समय में वो इसे खरीदने वाले थे। सलमान खान ने आगे कहा कि, 'शाहरुख से पहले मन्नत को खरीदने के पेशकश उन्हें मिली थी और वो इसे खरीदना भी चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका।'

सलमान खान ने आगे कहा कि, 'जब इस बारे में उन्होंने अपने पिता सलीम खान (Salim Khan) को बताया तो उन्होंने कहा कि तुम इतने बड़े घर का क्या करोगे जिसके बाद उन्होंने मन्नत को खरीदने से मना कर दिया। जानकारी के लिए बता दें, शाहरुख खान ने मन्नत को साल 2001 में 13.32 करोड़ में खरीदा था जिसकी अब कीमत लगभग 200 करोड़ से भी ज्यादा है। इस घर में शाहरुख अपने परिवार के साथ रहते हैं और अपने फैंस से रूबरू भी होते हैं।
'मन्नत' में वो हर चींज मौजूद है जिसे देखने के बाद नजरें हटाना बेहद ही मुश्किल है। वहीं शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, फिल्म 'जवान' में नजर आएंगे जिसमें नयनतारा लीड रोल में हैं। इसी के साथ-साथ वो 'पठान' में भी नजर आएंगे जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। फिल्म पठान से वो पर्दे पर लगभग 4 साल बाद वापसी कर रहे है अब फैंस उनको पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।


Next Story