सलमान खान को सांप ने काटा, जानें Bollywood के दबंग खान की कैसी है हालत?

नई दिल्ली: अभिनेता सलमान खान को सांप ने काट लिया। हालांकि इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। एबीपी माझा की रिपोर्ट के मुताबिक घटना 25 दिसंबर की रात सलमान खान के पनवेल स्थित फार्म हाउस की है, जहां वह परिवार समेत नया साल मनाने गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक सांप जहरीला नहीं था। हालांकि एहतियातन सलमान को तत्काल इलाज के लिए कमोथे एमजीएम हॉस्पिटल ले जाया गया था। आज सुबह करीब नौ बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनकी हालत स्थिर है।
एक्टर सलमान खान को सांप ने काट लिया है, जानकारी के मुताबिक बीती रात पनवेल के फार्म हाउस पर सांप ने सलमान खान को काट लिया, हालांकि बताया जा रहा है कि सांप जहरीला नही था, सलमान को रात में 3 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के बाद डिस्चार्ज कर किया गया.
— Vikas Bhadauria (@vikasbha) December 26, 2021
रिपोर्ट -विभा
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





