मनोरंजन

अचानक शाहरुख खान के घर पहुंचे सलमान खान, आर्यन खान के केस की ले रहे हैं अपडेट

Nilmani Pal
3 Oct 2021 10:59 PM IST
अचानक शाहरुख खान के घर पहुंचे सलमान खान, आर्यन खान के केस की ले रहे हैं अपडेट
x

ड्रग्स केस में गिरफ्तार हो चुके आर्यन खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं. शाहरुख खान भी लगातार अपने बेटे के केस की हर अपडेट ले रहे हैं.अब खबर है कि इस मुश्किल समय में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, शाहरुख से मिलने आए हैं. मुलाकात क्यों की गई, ये साफ नहीं है, लेकिन अटकलों का दौर शुरू हो चुका है.

सोशल मीडिया पर सलमान खान की गाड़ी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. वे शाहरुख खान के बंगले पर उनसे मिलने आए हैं. देर रात हुई इस मुलाकात को लेकर फैन्स के मन में कई सवाल उठने लगे हैं. अब क्योंकि इस समय किंग खान का परिवार अलग ही तनाव में है, ऐसे में कहा जा रहा है कि सलमान अपने दोस्त की हिम्मत बढ़ाने गए हैं. सोशल मीडिया पर कई तरह की कयासबाजी की जा रही है, लेकिन दोनों एक्टर में से किसी ने भी इस मुलाकात पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है.



Next Story