मनोरंजन
डांस कर पसीना बहाते नजर आए सलमान खान, सामने आया 'सीटी मार' का BTS Video
Shubhra Nandy
29 April 2021 7:38 AM IST

x
सलमान खान (Salman Khan) की आने वाली फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' (Radhe: The Most Wanted Bhai) का पहला गाना 'सीटी मार' (Seeti Maar) रिलीज के साथ ही काफी पसंद किया जा रहा है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सलमान खान (Salman Khan) की आने वाली फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' (Radhe: The Most Wanted Bhai) का पहला गाना 'सीटी मार' (Seeti Maar) रिलीज के साथ ही काफी पसंद किया जा रहा है. ये गाना पहले से ही साउथ की फिल्म 'डीजे' का चार्टबस्टर सॉन्ग रह चुका है जिसमें सुपरस्टार अलु अर्जुन (Allu Arjun) और पूजा हेगड़े डांस करते हुए नजर आए थे. अब इस गाने के हिंदी वर्जन को सलमान खान की 'राधे' में लाया गया है, जिसमें दिशा पाटनी (Disha Patani) के साथ सल्लू मियां डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस गाने का एक BTS(बिहाइंड द सीन) वीडियो सामने आया है, जिसमें दिशा और सलमान अपना एक्सपीरंस शेयर करते और गाने के लिए अपनी तैयारी करते हुए नजर आ रहे हैं.
इस वीडियो में प्रभू देवा कहते हुए नजर आ रहे हैं कि सलमान ने इस गाने में कई कठिन डांसिंग स्टैप किए हैं. ट्रैक का हुक स्टेप खूब वायरल हो रहा है, जैसा कि सलमान खान के ज्यादातर गानों में होता है. वही, दिशा पटानी के मुताबिक, सलमान के कुछ डांस स्टेप्स को अंजाम देना काफी कठिन था, लेकिन उन्होंने इसे बेहद आसानी और सरलता से इसे निभाया है.
बीटीएस वीडियो में, सलमान और दिशा को स्टेप्स के लिए कठोर प्रक्रियाओं से गुजरते हुए देखा जा सकता है. डांसिंग लेजेंड प्रभुदेवा का कहना है कि वह चाहते थे कि सलमान और दिशा डांस करें और वे ऐसा करने में संभव रहे हैं. साथ ही, उन्होंने बताया कि सलमान किस तरह से डांस ट्रैक के करैक्टर में ढल जाते हैं.
इस गाने को कमाल खान और इयूलिया वंतूर ने अपनी आवाज दी है और शब्बीर अहमद ने गाने के बोल लिखे हैं. ट्रैक के लिए म्यूजिक रॉकस्टार संगीतकार देवी श्री प्रसाद (डीएसपी) द्वारा कंपोज़ किया गया है. वही, शेख जानी बाशा, जिन्हें 'जानी मास्टर' भी कहा जाता है, उन्होंने यह गीत कोरियोग्राफर किया है.
सलमान खान के साथ, फ़िल्म में दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे. 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को सलमान खान फिल्म्स ने ज़ी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है. सलमा खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित, यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी.
Next Story





