मनोरंजन

सलमान खान ने कही बड़ी बात

jantaserishta.com
7 Jun 2022 6:00 PM IST
सलमान खान ने कही बड़ी बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक



नई दिल्ली: सलमान खान (Salman Khan) को पिछले दिनों जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद मुंबई पुलिस एक्शन में आ गई थी. पुलिस ने एक्टर के घर पर जाकर पूछताछ की. सलमान को धमकी मिली थी कि उनको भी सिद्धू मूसेवाला की तरह मार दिया जाएगा. अब दबंग खान ने इस पर रिएक्ट करते हुए बयान दिया है.

सलमान खान ने स्टेटमेंट में कहा, "धमकी वाले लेटर को लेकर मुझे किसी पर शक नहीं है. आजकल तो मेरी किसी से दुश्मनी भी नहीं है. मैं लॉरेंस बिश्नोई के बारे में साल 2018 से जानता हूं, जब उन्होंने धमकी दी थी. मैं नहीं जानता कि आखिर गोल्डी बरार कौन है." इस समय सलमान खान को मिली धमकी को लेकर पूछताछ चल रही है. सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को अज्ञात शख्स ने लेटर भेजा था. यह लेटर रविवार को बांद्रा के बैंडस्टैंड प्रोमेनाड में मिला था. लेटर सलीम खान के गार्ड को उस जगह मिला था जहां सलीम अपनी मॉर्निंग वॉक के बाद जाकर बैठते हैं.
धमकी भरे पत्र में लिखा था, 'सलमान खान बहुत जल्द तुम्हारा हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा होगा.' मामले में मुंबई की बांद्रा पुलिस ने FIR दर्ज कर ली थी. पुलिस ने आईपीसी के सेक्शन 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया था. सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सलमान को धमकी भरा लेटर मिलने से पूरे बॉलीवुड में हलचल है. लगातार इसपर अपडेट सामने आ रहा है. पुलिस भी अब इस मामले में अलर्ट मोड में है और पूरे मामले में संजीदगी से जांच कर रही है.
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं. हालांकि, रिपोर्ट्स आई हैं कि इस फिल्म का टाइटल बदला जाएगा. फिल्म की कास्टिंग भी सलमान खान के कहने पर ही बदली गई है. पहले जहीर इकबाल, आयुष शर्मा को रिप्लेस किया गया. उनकी जगह जस्सी गिल और सिद्धार्थ निगम को कास्ट किया गया है. मूवी में साउथ एक्टर जगपति बाबू को लिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story