मनोरंजन

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर सलमान खान हुए दुखी, Tweet पर कहा - 'तुम बहुत याद किए जाओगे'

Rani Sahu
2 Sept 2021 3:14 PM IST
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर सलमान खान हुए दुखी, Tweet पर कहा - तुम बहुत याद किए जाओगे
x
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और बिग बॉस होस्ट सलमान खान ने भी सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और बिग बॉस होस्ट सलमान खान ने भी सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है. सिद्धार्थ शुक्ला का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह सिर्फ 40 साल के थे. उनके निधन की खबर से टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री शोक की लहर है. फैन्स के साथ-साथ सितारे भी इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला अब हमारे बीच नहीं रहे. सलमान खान ने अपने ट्वीट में लिखा है कि सिद्धार्थ तुम बहुत जल्दी चले गए. सलमान खान इन दिनों रूस में हैं और जैसे ही उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला के निधन का पता चला उन्होंने ट्वीट कर दुख जताया है.




Next Story