मनोरंजन

सलमान खान ने किया खुलासा, बताया किसके साथ रहा सबसे लंबा रिलेशनशिप

jantaserishta.com
24 Sept 2021 9:00 AM IST
सलमान खान ने किया खुलासा, बताया किसके साथ रहा सबसे लंबा रिलेशनशिप
x

एंटरटेनमेंट जगत से बड़ी-छोटी खबरों का आना जारी है. हमेशा गॉसिप, न्यूज और अन्य बातों से भरी रहने वाली एंटरटेनमेंट की दुनिया में आज बहुत कुछ ऐसा हो रहा है, जो आपको जानना चाहिए. बिग बॉस 15 को उसके फाइनल कंटेस्टेंट मिल गए हैं.

बिग बॉस 15 की शुरुआत 2 अक्टूबर से होने जा रही है. ऐसे में होस्ट सलमान खान ने शो के प्रेस मीट में शिरकत की. सलमान ने खुलासा किया कि यह शो नॉर्मल से ज्यादा समय चलने वाला है. इसकी अवधि 3 की जगह 5 महीने होगी. साथ ही इस बार शो में कंटेस्टेंट्स को गलतियों के लिए भारी सजाएं मिलने वाली हैं. जंगल थीम को रियल रखने के लिए कंटेस्टेंट्स को मिलने वाली फैसिलिटीज में भी बदलाव किया गया है.
बिग बॉस 15 में एक बार फिर सलमान खान बतौर होस्ट नजर आने वाले हैं. ऐसे में शो को लेकर सलमान ने एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में वह बता रहे हैं कि उनका रिलेशनशिप सबसे लम्बा किसके साथ रहा है. सलमान ने कहा कि वह लगभग एक दशक से बिग बॉस के साथ हैं और शायद यही उनका सबसे लम्बा रिश्ता है.
बिग बॉस 15 को अपने चार फाइनल कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं. गुरुवार शाम शो की प्रेस मीट हुई थी, जिसमें होस्ट सलमान खान ने शिरकत की. इस इवेंट में बताया गया कि बिग बॉस 15 के घर में आने वाले कंटेस्टेंट्स उमर रियाज, एक्ट्रेस डोनल बिष्ट, बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट निशांत भट्ट और शमिता शेट्टी हैं. साथ ही होस्ट सलमान खान ने कहा कि बिग बॉस का यह नया सीजन 5 महीनों तक चल सकता है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story