मनोरंजन

विदेश से लौटे सलमान खान, एयरपोर्ट पर दिखी ऐसी सिक्योरिटी

jantaserishta.com
2 May 2024 10:57 AM IST
विदेश से लौटे सलमान खान, एयरपोर्ट पर दिखी ऐसी सिक्योरिटी
x
देखें वीडियो.
मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान कड़ी सुरक्षा के बीच लंदन से मुंबई लौट आए। सलमान मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पर उतरे। उनके आगे-पीछे कड़ी सिक्योरिटी देखी गई, उनके साथ बॉडीगार्ड शेरा भी था।
जैकेट और बेसबॉल कैप पहने 'दबंग' स्टार सीधे अपनी कार में बैठ गए। फोटोग्राफर उनका नाम पुकारते रहे, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। सलमान खान ने लंदन के वेम्बली स्टेडियम में यूके सांसद बैरी गार्डिनर से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें जमकर वायरल हुई। आपको बता दें कि 14 अप्रैल को सलमान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई थी। फायरिंग करने वाले एक आरोपी अनुज थापन ने 1 मई को पुलिस लॉकअप के बाथरूम में आत्महत्या कर ली। उसे 25 अप्रैल को पंजाब से गिरफ्तार किया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story