
x
फाइल फोटो
लिखा- घर में घुसकर मारेंगे.
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को फिर से धमकी मिली है. मुंबई के वर्ली में स्थित परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर एक्टर के लिए धमकी भरा मैसेज किया गया. जिसमें सलमान खान को घर में घुसकर जान से मारने और उनकी कार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. संदेश भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ वर्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.
सलमान खान और उनकी फैमिली की तरफ से अभी तक इस धमकी को लेकर कोई रिएक्शन नहीं आया है. इस धमकी को लेकर फिलहाल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है. एक्टर के फैंस ये खबर पढ़ने के बाद चिंतित हो गए हैं. उनकी अपने चहेते भाईजान की टेंशन होने लगी है. इससे पहले भी सलमान को कई बार धमकी मिल चुकी है. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ की तरफ से कई बार एक्टर को धमकाया जा चुका है. लगातार मिल रही इन धमकियों के बावजूद सलमान खान अपने काम को लेकर एक्टिव हैं. उन्होंने अपने काम से समझौता नहीं किया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





