मनोरंजन

Ex गर्लफ्रेंड कटरीना की भाईजान सलमान खान ने की तारीफ, किया ये खुलासा

jantaserishta.com
22 July 2021 3:32 PM IST
Ex गर्लफ्रेंड कटरीना की भाईजान सलमान खान ने की तारीफ, किया ये खुलासा
x

फाइल फोटो 

सलमान खान अपने भाई अरबाज खान के शो पिंच 2 के पहले गेस्ट बने. शो में सलमान खान ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड्स के बारे में भी बात की. रैपिड फायर राउंड में अरबाज खान ने सलमान से मजेदार सवाल पूछे. सलमान ने बताया कि वे कटरीना कैफ को अपनी सोशल मीडिया कंसलटेंट चुनेंगे.

एक्स गर्लफ्रेंड्स पर क्या बोले सलमान?
अरबाज ने पूछा- सोनाक्षी सिन्हा, कटरीना कैफ और दिशा पाटनी, इनमें से किस एक्टर को वे सोशल मीडिया कंसलटेंट के तौर पर हायर करेंगे? सलमान ने कटरीना को चुना और कहा कि उनके सोशल मीडिया पोस्ट सेंसिबल होते हैं. सलमान ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने अपना सोशल मीडिया हैंडल मैनेज करने के लिए एक टीम हायर की है. उनका हर पोस्ट ट्विटर पर पब्लिश होने से पहले लीगल टीम चैक करती है.
सलमान से पूछा गया कि आथिया शेट्टी, संगीता बिजलानी, कटरीना कैफ में से किसे इंस्टा पर फॉलो नहीं करते? जवाब देते वक्त सलमान थोड़ा कंफ्यूज दिखे और संगीता बिजलानी का नाम लिया. फिर सलमान को करेक्ट करते हुए अरबाज खान ने आथिया शेट्टी का नाम लिया. सलमान के इंस्टा पर 42 मिलियन फॉलोअर्स हैं लेकिन वे सिर्फ 27 लोगों को ही फॉलो करते हैं.
शादीशुदा होने पर क्या बोले सलमान?
सलमान खान ने शो पिंच 2 में खुद के शादीशुदा होने और 17 साल की बेटी होने के दावे पर भी रिएक्ट किया है. दबंग खान ने कहा- ये लोग बहुत ही वेल-इन्फॉर्मड हैं. ये सब बेफिजूल की बाते हैं, किसके बारे में लिखा है और कहां पे पोस्ट किया है, क्या इंप्रेशन देना चाह रहे हैं.'इनको क्या ऐसा लगता है भई मैं इनको इनके नाम से जवाब दूं कि मेरी कोई पत्नी नहीं है, मैं हिंदुस्तान में रहता हूं. 9 साल की उम्र से गैलेक्सी अपार्टमेंट अपने पर‍िवार के साथ रहता हूं, ऊपर मेरे पिता रहते हैं. मैं इनको जवाब तो देने वाला हूं नहीं, पूरे हिंदुस्तान को पता है हम कहां रहते हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story