मनोरंजन

25 साल छोटी पूजा हेगड़े के साथ डेटिंग पर सलमान खान

Admin4
15 April 2023 12:53 PM GMT
25 साल छोटी पूजा हेगड़े के साथ डेटिंग पर सलमान खान
x
मुंबई। मुंबई अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) का नाम उनके साथ काम करने वाली नई एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ जुड़ा है। वह फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में उनके अपोजिट नजर आएंगी। इन दोनों के डेटिंग के चर्चे भी खूब हैं। पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) ने आखिरकार सलमान खान (Salman Khan) को डेट करने की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है।
सलमान और पूजा हेगड़े के डेटिंग की अफवाहें कुछ महीने पहले शुरू हुई थीं। उनमें से किसी ने भी दावों का खंडन या स्वीकार नहीं किया था। ये चर्चा तब और बढ़ गई जब सलमान पूजा हेगड़े के भाई ऋषभ हेगड़े की शादी में शामिल होने मैंगलोर गए। इस शादी की कुछ फोटोज भी वायरल हुई थीं।
को-स्टार सलमान खान को डेट करने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर पूजा हेगड़े ने सभी अफवाहों को खारिज कर दिया। ‘किसी का भाई किसी की जान’ की रिलीज से पहले पूजा ने कहा कि वह सिंगल हैं और करियर उनकी प्राथमिकता है। मैं फिलहाल अपने करियर पर फोकस कर रही हूं। मैं इन अफवाहों पर कोई कॉमेंट नहीं करना चाहती।
Next Story