मनोरंजन

ममता बनर्जी से सलमान खान ने की मुलाकात

Rounak Dey
13 May 2023 2:48 PM GMT
ममता बनर्जी से सलमान खान ने की मुलाकात
x
तेजी से वायरल हो रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आज (13 मई) कोलकाता में हैं। यहां वह एक कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं। इस कार्यक्रम से पहले वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिले। सोशल मीडिया पर दोनों की मुलाकात का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में सीएम ममता उनका स्वागत करती नजर आ रही हैं। वहीं, सलमान के साथ इस क्लिप में उनके बॉडीगार्ड शेरा भी दिख रहे हैं। जानकारी के अनुसार इस कॉन्सर्ट में अभिनेता के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी परफॉर्म करती नजर आने वाली हैं।

बता दें कि इससे पहले सलमान के कोलकाता का कार्यक्रम कई बार स्थगित किया जा चुका है। जनवरी महीने में ही वह पश्चिम बंगाल की राजधानी जाने वाले थे, लेकिन उनका कार्यक्रम बाद में कैंसिल कर दिया गया। इसके बाद अप्रैल में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी के बाद उन्हें अपना प्लान दोबारा पोस्टपोन करना पड़ा था। हालांकि, इस बार वह कड़ी सुरक्षा में परफॉर्म करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अभिनेता का यह कार्यक्रम कोलकाता में ईस्ट बंगाल क्लब में होने वाला है।

गौरतलब है कि सलमान खान हाल ही में फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आए थे। फिल्म को ईद के मौके पर रिलीज किया गया था। हालांकि, लोगों को यह कुछ खास पसंद नहीं आई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने बहुत मुश्किल से 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। सलमान के अलावा इसमें पूजा हेगड़े और वेंकटेश अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।

सलमान के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही फिल्म टाइगर 3 में दिखेंगे। इस फिल्म में वह एक बार फिर देश के दुश्मनों से लड़ते नजर आने वाले हैं। फिल्म में सलमान के साथ कटरीना की जोड़ी दिखने वाली है। इस बार इसका निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं।

Next Story