मनोरंजन

सलमान खान ने IIFA होस्ट सिद्धार्थ को किया जलील! ट्रोल, लोग बोले- इतना घमंड ठीक नहीं

Neha Dani
5 Jun 2022 9:29 AM GMT
सलमान खान ने IIFA होस्ट सिद्धार्थ को किया जलील! ट्रोल, लोग बोले- इतना घमंड ठीक नहीं
x
' एक अन्य ने कमेंट में लिखा है, 'सलमान को बहुत ज्यादा घमंड है। शो चलाने वाले शख्स को टीज कर रहे हैं।'

सलमान खान इन दिनों आईफा अवार्ड्स 2022 के लिए अबू धाबी में हैं। सलमान ने इस मेगा शो में अपनी शानदार परफॉर्मेंस भी दी। 4 जून को आईफा का आखिरी दिन था और इस दिन ही बॉलीवुड के सितारों ने अपना जलवा दिखाया। जहां आईफा से सेलेब्रिटीज की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, वहीं सलमान खान के एक वीडियो ने अपने फैंस को निराश कर दिया। वीडियो आईफा प्रेस-कॉन्फ्रेंस इवेंट का है जिसे पॉपुलर टीवी होस्ट सिद्धार्थ कन्नन होस्ट कर रहे थे। इस क्लिप में सलमान को नोरा फतेही और दिव्या खोसला कुमार के साथ खड़े देखा जा सकता है।




हुआ क्या कि सिद्धार्थ कन्नन जब सलमान खान को इंट्रोड्यूस करते हैं, तो सलमान, सिद्धार्थ की बीच में रोकते हुए कहते हैं, 'नमस्ते, सलाम अलैकुम, सत श्री अकाल, केमछो, अदाब, अस्सलामुलैकुम, … चुप रहो। इसने हमें बुरी तरह से बोर कर दिया है। आप इन लोगों कैसे मैनेज कैसे करते हैं, इतना ज्यादा, इतना ज्यादा, बहुत…'। इतना बोलने के बाद भी सलमान खान खामोश नहीं हुए ।


बाद में जब सिद्धार्थ कन्नन टॉपिक चेंज करने की कोशिश करते हैं, तो सलमान खान आगे कहते हैं, 'ये आईफा वाले भी नहीं मानते, हर एक आईफा मैं इसे लेकर आते हैं, यह वह है, वो लुल है, तुम लोगों को बोर कर रहा है। ये कल जा रहा है ना, तो ये लुल पीरियड है इसका।' सलमान का ये वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को कुछ खास पसंद नहीं आया और लोगों ने कमेंट सेक्शन में सलमान की जमकर क्लास लगा दी।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद कुछ लोग सलमान खान को 'रूड' बताया। तो कुछ का कहना है कि सलमान ने होस्ट सिद्धार्थ के साथ बहुत गलत व्यवहार किया। एक सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा, 'वह रूड है और उनका रवैया बेहद खराब है।' एक अन्य ने कमेंट में लिखा है, 'सलमान को बहुत ज्यादा घमंड है। शो चलाने वाले शख्स को टीज कर रहे हैं।'

Next Story