मनोरंजन

सलमान खान ने खोया आपा, गुस्से में कहा- जिस थाली में खाते...

jantaserishta.com
15 Jan 2022 1:46 PM IST
सलमान खान ने खोया आपा, गुस्से में कहा- जिस थाली में खाते...
x

नई दिल्ली: हर दिन 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) में फिनाले में पहुंचने के लिए कंटेस्टेंट के बीच मुकाबला कड़ा होता जा रहा है. पिछले हफ्ते 'वीकेंड का वार' में उमर रियाज को बेघर कर दिया गया. जिसके बाद सोशल मीडिया पर शो की जमकर बुराई हुई. लेकिन आने वाला 'वीकेंड का वार' एपिसोड अब तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) के लिए मुश्किल लेकर आने वाला है. क्योंकि सलमान खान (Salman Khan) का गुस्सा उन पर फूटने वाला है.

इस बात पर खोया सलमान ने आपा
'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) के फैंस शो के आगामी एपिसोड का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं. इस वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) पर को फटकार लगाते दिखाई देंगे. दरअसल, तेजस्वी ने शो में चैनल के खिलाफ बात की, इसकी जानकारी के बाद सलमान खान ने आपा खो दिया. इतना ही नहीं सलमान खान ने उन्हें 'बेईमान' भी कहा.
प्रोमो में दिखा सलमान का गुस्सा
इस आगामी एपिसोड का एक प्रोमो रिलीज किया गया है. जिसमें सलमान खान गुस्से में तेजस्वी प्रकाश पर बरसते नजर आ रहे हैं. वह तेजस्वी से कहते हैं कि वह इस चैनल को कोस रही हैं, जिससे पता चलता है कि वह अनफैथफुल हैं. उन्होंने कहा, 'जिस थाली में खाया जा रहा है, उसमें कोई छेद करता है?'
तेजस्वी ने कही थी ये बात
आपको बता दें कि तेजस्वी ने शमिता शेट्टी के प्रति पक्षपाती होने का आरोप चैनल पर लगाया था. तेजस्वी ने गुस्सा में कहा कि उन्हें किसी से सहानुभूति नहीं चाहिए. इसके बाद सलमान खान ने तेजा को कहा , 'चुप रहो तेजस्वी.'

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story