सलमान खान ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, जारी समन को दी चुनौती

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान नव वर्ष के शुरुआत से ही अदालतों के चक्कर लगा रहे हैं। हाल ही में यह खबर आई है कि सलमान खान ने निचली अदालत द्वारा उन्हें जारी समन के खिलाफ मुंबई उच्च न्यायालय का रुख किया है। मुंबई की एक स्थानीय अदालत ने 2019 के एक विवाद के सिलसिले में एक पत्रकार द्वारा दायर शिकायत पर उन्हें समन जारी किया था। न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे की एकल पीठ मंगलवार को सलमान की याचिका पर सुनवाई करेगी। मुंबई की एक स्थानीय अदालत ने मामले में सलमान और उनके अंगरक्षक नवाज शेख को पिछले महीने समन जारी किया था और उन्हें पांच अप्रैल को पेश होने का निर्देश दिया था।अभिनेता ने अपनी याचिका में उच्च न्यायालय से निचली अदालत के आदेश को रद्द करने और समन पर रोक लगाते हुए अंतरिम राहत देने का अनुरोध किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





