भारत

वर्कआउट के दौरान घायल हुए सलमान खान, कहा- 'टाइगर जख्मी है'

jantaserishta.com
19 May 2023 1:06 PM IST
वर्कआउट के दौरान घायल हुए सलमान खान, कहा- टाइगर जख्मी है
x
फैंस हैरान.
मुंबई (आईएएनएस)| हाल ही में 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आए और अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' की तैयारी कर रहे बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान वर्कआउट के दौरान घायल हो गए। एक्टर ने अपने फॉलोअर्स के साथ अपडेट साझा करते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह कैमरे की तरफ पीठ करके खड़े हुए हैं और उनके कंधे पर काइन्सियोलॉजी टेप लगी है।
उन्होंने कैप्शन में लिखा, जब आपको लगता है कि आप पूरी दुनिया का भार अपने कंधों पर लेकर चल रहे हैं, तो वो कहते हैं कि दुनिया को छोड़ो पांच किलो का डंबल उठाके दिखाओ। टाइगर जख्मी है। हैशटैग टाइगर 3. सलमान की इस तस्वीर को देख फैन्स परेशान हो गए हैं और कमेंट्स करने लगे। एक फैन ने कहा, 'अपना ख्याल रखना और जल्दी ठीक हो जाओ मेरे टाइगर।'
इस साल की शुरूआत में, सलमान ने सिद्धार्थ आनंद की 'पठान' में टाइगर की अपनी भूमिका दोहराई। वह और शाहरुख 'जीरो' के बाद एक बार फिर पर्दे पर साथ आए। 'टाइगर 3' में सलमान कटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story