मनोरंजन

सलमान खान को आतंकी की श्रेणी में डाला, जानिए क्यों तिलमिलाया हुआ है पाकिस्तान

Nilmani Pal
26 Oct 2025 4:36 PM IST
सलमान खान को आतंकी की श्रेणी में डाला, जानिए क्यों तिलमिलाया हुआ है पाकिस्तान
x

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के एक बयान से पाकिस्तान तिलमिला गया है. सऊदी अरब में दिए एक्टर के बयान से पाकिस्तान इतना असहज हो गया कि उसने सलमान को आतंकी घोषित कर दिया.सलमान खान ने हाल ही में सऊदी अरब की राजधानी रियाद में आयोजित Joy Forum 2025 नाम से आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की थी. इस दौरान मंच पर उनके साथ शाहरुख खान और आमिर खान भी मौजूद थे. यह एक इंटरनेशनल इवेंट था, जहां मिडिल ईस्ट में भारतीय सिनेमा की बढ़ती लोकप्रियता पर चर्चा हो रही थी.

इस दौरान सलमान खान ने अपनी स्पीच में मिडिल ईस्ट विशेष रूप से सऊदी अरब में काम करने वाली दक्षिण एशियाई कम्युनिटी का जिक्र किया था. सलमान ने कहा था कि ये बलूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं, हर कोई सऊदी अरब में मेहनत से काम कर रहा है.

इस बयान में सलमान ने बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग एक क्षेत्र या देश के रूप में मेंशन किया. यह पाकिस्तान के लिए एक संवेदनशील मुद्दा है, क्योंकि बलूचिस्तान में लंबे समय से बलूच अलगाववादी आंदोलन चल रहा है. बलूच लोग अपनी स्वतंत्र पहचान और संसाधनों पर नियंत्रण की मांग करते हैं और पाकिस्तान इसे अपनी संप्रभुता के खिलाफ मानता है. रियाद में पैनल डिस्कशन के दौरान सलमान ने कहा था कि देखिए, अभी अगर आप एक हिंदी फिल्म बनाएं और यहां सऊदी अरब में रिलीज करें, तो वो सुपरहिट हो जाएगी. अगर आप तमिल फिल्म या तेलुगू फिल्म या मलयाली फिल्म बनाएं, तो वो सिर्फ इस बेल्ट में, यानी GCC बेल्ट में ही सैकड़ों करोड़ का बिजनेस कर लेंगी क्योंकि हमारे देशों से इतने सारे लोग यहां आ गए हैं. यहां बलूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं.

एक्टर सलमान के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद पाकिस्तान में भारी विवाद खड़ा हो गया. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सरकार ने इस बयान को राष्ट्रीय अखंडता के खिलाफ खतरा बताया. पाकिस्तानी गृह मंत्रास ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर सलमान खान का नाम एंटी-टेररिज्म एक्ट की चौथे शेड्यूल में डाल दिया गया. यह शेड्यूल उन लोगों को ब्लैकलिस्ट करता है, जो आतंकवाद से जुड़े संदिग्ध माने जाते हैं.

Next Story
null