
x
फाइल फोटो
धमकी देने ने दो करोड़ रुपये की मांग की है और पैसे नहीं मिलने पर सलमान को मारने की धमकी दी है.
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है. धमकी देने ने दो करोड़ रुपये की मांग की है और पैसे नहीं मिलने पर सलमान को मारने की धमकी दी है. मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम को मंगलवार को मैसेज आया था, जिसमें अज्ञात शख्स ने धमकी दी. धमकी देने वाले ने दो करोड़ रुपये की मांग की है. एक अधिकारी ने बताया की मैसेज करने वाले ने ये भी कहा है कि अगर उसे पैसे नही मिले तो सलमान खान को जान से मार देगा.
यह धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद मुंबई के वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इससे पहले मंगलवार को भी सलमान खान और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी दी गई थी. इस मामले में एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. जीशान और सलमान खान दोनों को धमकी देकर पैसों की मांग की गई थी.
इस मामले में पुलिस ने मोहम्मद तैयब उर्फ गुरफान नाम के शख्स को नोएडा से गिरफ्तार किया था. आरोपी दिल्ली का रहने वाला है. उसे सेक्टर 39 थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया है और मुंबई पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गई थी. बता दें कि सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है. सलमान और जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच का विवाद 1998 से शुरू हुआ. जब एक्टर पर काला हिरण शिकार का मामला दर्ज हुआ था. लॉरेंस ने 2018 में जोधपुर में कोर्ट में पेशी के दौरान अभिनेता को जान से मारने की धमकी दी थी. तब से सलमान को जान से मारने की कई धमकियां मिल चुकी हैं.
शिकार की ये घटना राजस्थान में फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान हुई थी, जब लॉरेंस बिश्नोई उर्फ बलकरन बरार पांच साल का था. इस इंसीडेंट ने बिश्नोई समुदाय को नाराज कर दिया, जो काले हिरण को पूजते हैं, उसका सम्मान करते हैं. सलमान इस मामले में मुख्य आरोपी थे और उन्हें 2018 में दोषी ठहराया गया था. हालांकि कोर्ट ने उन्हें बरी भी कर दिया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





