मनोरंजन

सलमान खान की हो गई शादी? नए विज्ञापन वीडियो में हुआ खुलासा

jantaserishta.com
7 March 2022 12:45 PM IST
सलमान खान की हो गई शादी? नए विज्ञापन वीडियो में हुआ खुलासा
x

नई दिल्ली: सलमान खान की शादी सालों से देश का सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है. सलमान खान अपनी फिल्म का प्रमोशन करने जाएं या बाहर यूं ही घूमते दिख जाएं, लोग उनसे 'शादी कब कर रहे हो' सवाल जरूर पूछते हैं. ऐसे में अब सलमान खान ने इस बात का जवाब भी अपने अंदाज में दे दिया है. पेप्सी के नए विज्ञापन में सलमान खान अब अपना फ्यूचर बता रहे हैं.




सलमान खान की हो गई शादी?
कोल्ड ड्रिंक का एक नया विज्ञापन रिलीज हुआ है, जिसमें सलमान खान अपने यंग वर्जन से बात करते नजर आ रहे हैं. फिल्म हम आपके हैं कौन के सेटअप में फ्यूचर के सलमान खान, यंग सल्लू के सामने पहुंच जाते हैं. ऐसे में यंग सलमान खान चौंक जाते हैं और उनसे फ्यूचर के बारे में पूछते हैं.
यंग सलमान देखते हैं कि फ्यूचर के सलमान की बॉडी अभी भी जबरदस्त है. साथ ही उनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़िया है. इसके बाद यंग सलमान शादी के बारे में पूछते हैं. इसपर फ्यूचर के सलमान कहते हैं, 'हो गई. तुम्हारी सब गर्लफ्रेंड्स की.' ऐसे में यंग सलमान मायूस हो जाते हैं. इसके बाद दोनों साथ में पेप्सी पीते हैं. ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है.
सलमान खान बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं. सलमान खान के अफेयर्स की चर्चा खूब रही हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की. खबर है कि सलमान खान इन दिनों रोमानियन सिंगर यूलिया वंतूर को डेट कर रहे हैं. दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है. यूलिया ने सलमान खान की फिल्म रेस 3 में गाना भी गाया था. इसके अलावा सलमान, यूलिया और गुरु रंधावा के गाने मैं चला में भी नजर आए थे.
सलमान खान के प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करें तो वह फिल्म टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ होंगी. ये फिल्म टाइगर फ्रैंचाइजी का हिस्सा है. इसमें सलमान अपने रॉ एजेंट टाइगर के किरदार को दोबारा पर्दे पर निभाएंगे और कटरीना जोया फारुकी के रोल में दिखेंगी. टाइगर 3, 21 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story