मनोरंजन

अबू धाबी जा रहे सलमान खान ने हाई सिक्योरिटी के बीच नन्हें फैन को लगाया गले

suraj
25 May 2023 12:22 PM GMT
अबू धाबी जा रहे सलमान खान ने हाई सिक्योरिटी के बीच नन्हें  फैन को लगाया गले
x

हाल ही में मिली धमकियों के बाद सलमान खान की सिक्योरिटी और बढ़ा दी गई है। हालांकि, इसी बीच गुरुवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर एक बच्चा उनकी हाई सिक्योरिटी के बावजूद उन तक पहुंच गया। सभी जानते हैं कि सलमान को बच्चों से खासा लगाव है। ऐसे में जब उन्होंने उस बच्चे को अपनी ओर आते देखा तो वे रुक गए और उसे मुस्कुराते हुए गले लगाया। सलमान आईफा 2023 के लिए अबूधाबी जा रहे थे।

बच्चे को आता देख रुक गए सलमान

वीडियो में मुंबई एयरपोर्ट पर एक बच्चा भागता हुआ सलमान से मिलने के लिए उनकी तरफ आ रहा है। जैसे ही एक्टर ने उसे नोटिस किया तो वे रुक गए और अपनी टीम को भी रोक लिया ताकि वह बच्चा उन तक पहुंच सके। उन्होंने उस बच्चे से पहले हाथ मिलाया और फिर उसे बड़े ही प्यार से गले लगाया। इस इंसीडेंट के अलावा सलमान के नए लुक ने भी फैंस को आकर्षित किया। सलमान यहां ब्लैक जींस और टी-शर्ट के साथ लैदर जैकेट में नजर आए।

फैंस को भाई सलमान की जिंदादिली

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और फैंस सलमान की जिंदादिली की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये हुई न भाई वाली बात'। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'क्या कमाल के आदमी हो आप'। इसके अलावा कई फैंस कमेंट सेक्शन में सलमान के लुक की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इस साल रिलीज होगी ‘टाइगर 3’

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में सलमान फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया था। उनकी अगली फिल्म 'टाइगर 3' है जिसमें वे इमरान हाशमी और कटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल 10 नवंबर को रिलीज होगी। इसमें शाहरुख खान भी कैमियो रोल में होंगे।

Next Story