मनोरंजन

सलमान खान बॉडीगार्ड संग निकले जंगल में जीप की सवारी करने...देखे तस्वीरें

jantaserishta.com
19 March 2021 7:23 AM IST
सलमान खान बॉडीगार्ड संग निकले जंगल में जीप की सवारी करने...देखे तस्वीरें
x

सुपरस्टार सलमान खान को प्राकृति के बीच टाइम स्पेंड करना बेहद पसंद है. ऐसे में हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी एक लेटेस्ट तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है. तस्वीर में सलमान खान अपने बॉडीगार्ड शेरा और दिग्गज अदाकारा बीना काक के साथ जंगल में जीप की सवारी करते दिखाई दे रहे हैं.


इस तस्वीर में अभिनेत्री बीना काका ने शेयर किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है. तस्वीर में आप देख सकते हैं कि इस दौरान शेरा जीप ड्राइव कर रहे हैं और वहीं बीना काका आगे वाली सीट पर बैठी है और दबंग खान बैक सीट पर काफी जबरदस्त अंदाज में नजर आ रहे हैं.
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीना काक सलमान खान के परिवार के काफी क्लोज हैं और वह अक्सर उनके साथ क्वॉलिटी टाइम बिताती दिखाई देती हैं. इसके साथ ही वह सलमान खान के साथ के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. इससे पहले सलमान खान ने लॉकडाउन के दौरान लंबा समय अपने फार्म हाउस पर अपने करीबियों के साथ स्पेंड किया था.
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमाव खान ने कुछ ही दिनों पहले अपनी आने वाली फिल्म 'राधे' की रिलीज डेट का ऐलान करते हुए फैंस को गुड न्यूज़ दी है. सलमान खान जल्द ही फिल्म 'राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा दिखाई देंगे. फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होने वाली है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story