मनोरंजन
सलमान खान ने भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में शहनाज गिल को दी सलाह, सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर सवाल
Rounak Dey
11 April 2023 12:00 PM IST

x
यह सब चीजें मैं नोटिस करता हूं। अपने बारे में नोटिस करता हूं तो…मुझे अब ज्यादा बोलना नहीं चाहिए।’
सलमान खान की फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसके ट्रेलर के लॉन्च इवेंट पर सलमान खान से लेकर पूजा हेगड़े तक फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने इवेंट की रौनक में चार चांद लगा दिए। इस दौरान एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल भी वहां मौजूद थीं। बता दें कि शहनाज गिल भी सलमान खान की इस फिल्म के साथ इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं।
बिग बॉस 13 से मिला शहनाज गिल को फेम (Shehnaaz Gill)
इवेंट के दौरान सलमान खान और शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर शहनाज गिल के फैंस से लेकर तमाम लोग हैरान रह गए। दरअसल शहनाज गिल को बिग बॉस 13 के दौरान काफी फेम मिला। इस सीजन में उनकी दोस्ती सिद्धार्थ शुक्ला के साथ हुई। दोनों की दोस्ती को फैंस ने खूब एंज्वॉय किया। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला इस सीजन के विनर भी रहे थे और शो से बाहर आने के बाद भी दोनों को कई बार साथ में क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया लेकिन दोनों की दोस्ती को किसी की नजर लग गई और सिद्धार्थ को उनसे छीन लिया।
सिद्धार्थ शुक्ला के साथ थी गहरी दोस्ती
उस हादसे के बाद से कई बार लोग शहनाज गिल से सिद्धार्थ का जिक्र कर चुके हैं और अक्सर इवेंट से लेकर शोज तक में उनसे इससे जुड़े सवाल भी किए जा चुके हैं। अब एक बार फिर किसी का भाई किसी की जान के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान उनसे इससे जुड़ा सवाल किया गया जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहा सलमान-शहनाज का वीडियो
सलमान खान की फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” के ट्रेलर लॉन्च के इवेंट के दौरान जब शहनाज से पूछा गया कि वह लाइफ में कितना आगे बढ़ पाई हैं? इससे पहले कि शहनाज इस सवाल का जवाब दे पातीं, सलमान कहने लगे, ‘शहनाज, मैं तो चाहता हूं कि तुम मूव ऑन कर जाओ, क्योंकि मुझे ऐसा लग रहा है…और यह सब चीजें मैं नोटिस करता हूं। अपने बारे में नोटिस करता हूं तो…मुझे अब ज्यादा बोलना नहीं चाहिए।’
Next Story





