मनोरंजन
'पटना शुक्ला' के प्रीमियर पर 'दबंग 4' को लेकर सलमान खान ने दिया बड़ा अपडेट
jantaserishta.com
29 March 2024 12:01 PM IST

x
मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी लोकप्रिय 'दबंग' फ्रेंचाइजी के चौथे पार्ट पर एक अपडेट शेयर किया है और कहा है कि जिस पल वह और उनके भाई अरबाज खान एक स्क्रिप्ट पर सहमत हो जाएंगे, फिल्म बन जाएगी।
अरबाज द्वारा निर्मित स्ट्रीमिंग फिल्म 'पटना शुक्ला' के प्रीमियर में सलमान शामिल हुए, जहां मीडिया ने स्टार से 'दबंग 4' के बारे में पूछा। सुपरस्टार ने जवाब दिया, ''बहुत जल्दी, जैसे ही दोनों भाई एक ही स्क्रिप्ट में लॉक हो जाएंगे। वह कुछ ओर चाहता है और मैं कुछ और.. जैसे ही स्क्रिप्ट फाइनल हो जाएगी, वैसी ही 'दबंग 4' रिलीज हो जाएगी।''
सलमान ने रवीना की जमकर तारीफ की, जिन्होंने 1991 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'पत्थर के फूल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 'पटना शुक्ला' में रवीना तन्वी शुक्ला की भूमिका में हैं। एक्टर ने कहा, ''मैंने रवीना के साथ 'पत्थर के फूल' और 'अंदाज अपना-अपना' समेत 3-4 फिल्मों में काम किया है। मैं उन्हें काफी समय से जानता हूं। उन्होंने अपनी पहली फिल्म मेरे साथ की थी। अब इतने सालों बाद अरबाज उनके साथ काम कर रहे हैं। वह बहुत अच्छी एक्टर हैं और मेरी दोस्त हैं।'' सलमान ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनकी बेटी राशा को भी शुभकामनाएं दीं, जो अभिषेक कपूर की आने वाली थ्रिलर में अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। 'पटना शुक्ला' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





