मनोरंजन
सलमान खान ने हाथ में गिलास लिए पार्टी में की एंट्री, कैमरा देख पॉकेट में छिपाया ड्रिंक
Rounak Dey
5 Sep 2022 6:52 AM GMT

x
सलमान जब पार्टी से वापस लौटे तो तब भी उनके हाथ में गिलास था। उस समय उन्होंने गिलास हाथ में पकड़ा हुआ था।
बाॅलीवुड के भाईजान यानि एक्टर सलमान खान अपने स्टाइल की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में सलमान को एक पार्टी में देखा गया। पार्टी में सलमान ने ऐसी एंट्री की जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, सलमान ड्रिंक का गिलास लिए पार्टी में पहुंचे। वहीं जैसे ही उनकी नजर पैपराजी पर पड़ी तो उन्होंने ड्रिक वाले गिलास को पॉकेट में छिपाने की कोशिश की।
जैसे-तैसे उन्होंने गिलास को अपनी पॉकेट में रख लिया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सलमान का यह एक्शन देख हर कोई कन्फ्यूज है और समझ नहीं पा रहा है कि आखिर एक्टर ने ऐसा क्यों किया?
मेन गेट पर पहुंचते ही सलमान कार से उतरे तो उनके हाथ में गिलास था। गिलास में पानी जैसा कुछ नजर आ रहा था। अब यह क्या था यह तो पता नहीं पर सलमान जिस हालत में नजर आ रहे थे उसे देख यूजर्स का कहना है कि एक्टर के गिलास में ड्रिंक था।
The new style of carrying glass Always has a different style @BeingSalmanKhan #SalmanKhan𓃵 pic.twitter.com/7xQkT6Emq5
— Salman Sajid Bhai Jaan (@SalmanSajidBha7) September 4, 2022
यहां तक तो चलो फिर भी एक बार को आदमी समझ ले कि सलमान को पपाराजी का अंदाजा नहीं रहा होगा। लेकिन सलमान जब पार्टी से वापस लौटे तो तब भी उनके हाथ में गिलास था। उस समय उन्होंने गिलास हाथ में पकड़ा हुआ था।

Rounak Dey
Next Story