मनोरंजन

काम में जुटे सलमान खान, सिक्योरिटी को लेकर आई ये खबर

jantaserishta.com
2 Aug 2022 11:55 AM IST
काम में जुटे सलमान खान, सिक्योरिटी को लेकर आई ये खबर
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार सलमान खान को जबसे जान से मारने की धमकी मिली है फैंस उनकी सेफ्टी को लेकर परेशान हैं. धमकी भरा लेटर मिलने के बाद से सलमान की सिक्योरिटी टाइट रखी गई है. मुंबई पुलिस ने एक्टर को हथियार रखने का लाइसेंस जारी कर दिया है. इतना ही नहीं दबंग खान को बुलेटप्रूफ गाड़ी भी दी गई है.

सोमवार रात सलमान खान को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. एयरपोर्ट पर सलमान ने टोयोटा लैंड क्रूजर (Toyota Land Cruiser SUV) में स्वैग से एंट्री मारी. ये बुलेटप्रूफ गाड़ी है जिसकी कीमत 1.5 करोड़ बताई गई है. कारवाले डॉट कॉम के मुताबिक, सलमान खान की कार की बात करें तो उनकी लैंड क्रूजर में 4461 सीसी का इंजन लगा है जिसकी पावर 262 बीएचपी है. ये SUV सिर्फ एक ही वेरिएंट में उपलब्ध है जो कि पूरी तरह से बुलेटप्रूफ है. इसकी खिड़की के किनारों पर एक मोटा बॉर्डर भी है जिसके बाद ये कार बख्तरबंद और बुलेटप्रूफ हो चुकी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story