मनोरंजन

सलमान खान बड़े ही प्यार से विशाल कोटियन की गर्लफ्रेंड को गले लगा कर किया KISS, जानिए फिर क्या हुआ?

Neha Dani
3 Feb 2022 3:12 AM GMT
सलमान खान बड़े ही प्यार से विशाल कोटियन की गर्लफ्रेंड को गले लगा कर किया KISS, जानिए फिर क्या हुआ?
x
इसके अलावा विशाल कई टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं।

सलमान खान फिल्म जगत के एक ऐसे सितारे हैं जो कुछ भी करते हैं तो वह तुरंत ही सुर्खियों में आ जाते हैं। बिग बॉस 15 के खत्म होने के बाद सलमान खान ने सभी बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर पार्टी की थी। प्रतीक सहजपाल से लेकर डोनल बिष्ट राजीव अदातिया सहित कई एक्स कंटेस्टेंट्स इस पार्टी में शामिल हुए। इस पार्टी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें सलमान खान बड़े ही प्यार से विशाल कोटियन की गर्लफ्रेंड को गले लगा रहे हैं और उन्हें किस कर रहे हैं।

विशाल कोटियन की गर्लफ्रेंड ने किया पोस्ट


विशाल कोटियन की गर्लफ्रेंड पायल विजय शेट्टी ने इस तस्वीर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने सलमान खान के साथ ली गई सेल्फी का एक कोलाज बनाकर पोस्ट किया है, जिसमें सलमान खान काफी मस्ती के मूड़ में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए पायल ने कैप्शन में लिखा, 'आयी ऐसी रात है जो बहुत खुशनसीब है चाहे जिसे दूर से दुनिया वो मेरे करीब है। इतनी अच्छी मेजबानी के लिए सलमान खान आपका बहुत-बहुत धन्यवाद'। इस तस्वीर पर पायल के बॉयफ्रेंड विशाल ने बहुत ही मजेदार कमेंट किया।
विशाल कोटियन ने लिखा अजय देवगन बनना पड़ेगा
दरअसल बिग बॉस की आफ्टर पार्टी को अटेंड करने विशाल कोटियन के साथ उनकी गर्लफ्रेंड भी पहुंची थीं और उसी दौरान ये तस्वीरें ली गई हैं। इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए विशाल ने लिखा, 'लगता है अब मुझे अजय देवगन बनना पड़ेगा'। विशाल कोटियान के इस कमेंट पर कई फैंस ने रिप्लाई किया। एक यूजर ने लिखा, 'आपका जोक हर किसी को नहीं समझेगा'। तो वही कई लोगों ने उनके कमेंट की खूब तारीफ की। आपको बता दें अजय देवगन और सलमान ने हम दिल दे चुके सनम में साथ में काम किया था और इस फिल्म में ऐश्वर्या राय भी थीं।
बिग बॉस 15 में विशाल कोटियान आए थे नजर
विशाल कोटियान बिग बॉस 15 में जब तक रहे उन्होंने अपने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। हालांकि शुरुआत में पूरे जोरो शोरो से गेम खेलने वाले विशाल कोटियान का गेम थोड़ा वीक पड़ गया। विशाल का दोनों साइड रहकर खेलना कई कंटेस्टेंट को रास नहीं आया। विशाल कोटियान आठवें हफ्ते में ही बिग बॉस से बाहर हो गए थे। इसके अलावा विशाल कई टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं।

Next Story