मनोरंजन

सलमान खान ने रितेश देशमुख के साथ वेड के गाने पर किया डांस

Admin4
18 Dec 2022 12:45 PM GMT
सलमान खान ने रितेश देशमुख के साथ वेड के गाने पर किया डांस
x
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने रितेश देशमुख के साथ आने वाली मराठी फिल्म वेड के गाना पर डांस किया है। सलमान खान और रितेश देशमुख जल्द मराठी फिल्म वेड में नजर आएंगे। इस फिल्म में जेनेलिया डिसूजा की भी अहम भूमिका है। रितेश देशमुख के जन्मदिन पर सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। इसमें उन्हें वेड फिल्म के गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है।
सलमान खान ने गाने की झलक शेयर करते हुए लिखा है, 'भाऊचा बर्थडे आहे। रितेश को गिफ्ट बनता है। गाने में सलमान खान अपनी जींस के पॉकेट में ग्लास रख कर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 30 दिसंबर को रिलीज हो रही है।
Admin4

Admin4

    Next Story