मनोरंजन
इन सितारों का करियर नहीं बना पाए सलमान खान, फिल्म देने से कतराते हैं मेकर्स
Rounak Dey
27 Aug 2022 4:55 AM GMT

x
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ खास मुकाम अभी फिलहाल के लिए हासिल नहीं कर पाई हैं।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने इंडस्ट्री में कई लोगों को लॉन्च किया है। इनमें से कई लोगों को इंडस्ट्री में अच्छी-खासी पहचान भी मिल चुकी है। वहीं कुछ ऐसे सितारे भी हैं, जिन्हें दर्शकों ने रत्ती भर भाव नहीं दिया। साफ शब्दों में बात करें तो सलमान खान की गुड बुक्स में शामिल होकर भी इन सितारों की नैय्या पार नहीं लग पाई। इनमें से अभी भी कुछ लोग इंडस्ट्री में जगह बनाने की जद्दोजहद में जुटे हुए हैं, लेकिन वह चाहकर भी इंडस्ट्री में अपनी जगह नहीं बना पाए। बॉलीवुड लाइफ की इस रिपोर्ट में जानिए इन्हीं सितारों के बारे में...
अरमान कोहली (Armaan Kohli)
बिग बॉस के बाद सलमान खान ने अरमान कोहली को काम दिलाने की काफी कोशिश की। हालांकि आज जब भी अरमान को याद किया जाता है तो जानी दुश्मन के अलावा उनका कोई काम जेहन में नहीं आता है।
अथिया शेट्टी (Athiya Shetty)
सलमान खान ने सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी के करियर को शेप देने की बहुत कोशिश की लेकिन यह भी नाकाम ही रहा। अथिया ने फिल्म हीरो के जरिए फिल्मी दुनिया में एंट्री मारी थी। साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म में अथिया सूरज पंचोली के अपोजिट नजर आईं।
डेजी शाह (Daisy Shah)
बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह का नाम भी सलमान खान की गुड बुक्स में शामिल है। डेजी शाह कई फिल्मों में दिख चुकी हैं लेकिन सलमान भी इनके करियर को कोई नई उड़ान नहीं दे पाएं। सलमान खान की फिल्म रेस 3 में डेजी ने अहम रोल निभाया लेकिन इसके लिए वह जबरदस्त तरीके से ट्रोल भी हुईं।
पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat)
पुलकित को फिल्मी दुनिया में लाने के लिए प्रेरित करने वाले सलमान खान ही हैं। फुकरे और सनम रे वगैरह से पुलकित ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा भी लेकिन बाद में वह भी भीड़ का हिस्सा ही बने रह गए।
सई मांजरेकर (Saiee Manjrekar)
सलमान खान के खास दोस्त महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर का नाम भी इसी लिस्ट में शुमार है। दबंग 3 की बदौलत सलमान ने सई के नाम को खूब भुनाने की कोशिश की। सई अपनी अदाकारी से लोगों को लुभा नहीं पाईं और सलमान खान से स्ट्रॉन्ग कनेक्शन होने के बाद भी सई मांजरेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ खास मुकाम अभी फिलहाल के लिए हासिल नहीं कर पाई हैं।
Next Story