मनोरंजन

सलमान खान ने उलझाया फैंस का दिमाग, आज होगा बड़ा धमाका!

jantaserishta.com
21 Jan 2022 8:44 AM IST
सलमान खान ने उलझाया फैंस का दिमाग, आज होगा बड़ा धमाका!
x

सलमान खान (Salman Khan) बॉलीवुड के वो भाईजान हैं जो अपने फैंस को सरप्राइज देना पसंद करते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर अपने पोस्ट के जरिए अक्सर सलमान फैंस के दिलों की धड़कनों को बढ़ा देते हैं. हाल ही में उन्होंने फिर एक पोस्ट के जरिए फैंस को कंफ्यूज कर दिया. उन्होंने फैंस के वादा किया कि नई तस्वीर के बाद नया टीजर भी आएगा. अब फैंस ये सोचकर परेशान हैं कि आज सलमान कौन सी फिल्म के टीजर (Salman Khan New Film) शेयर करेंगे? क्या वो फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) है या कोई और?

सलमान खान (Salman Khan) ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वह सिर पर गमछा बांधे देसी स्टाइल में नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के साथ उन्होंने बिग बॉस स्टाइल में जो कैप्शन लिखा है, वह लोगों को कंफ्यूज कर रहा है. सलमान ने तस्वीर के साथ लिखा- 'मैं विज्ञापन और ट्रेलर आदि पोस्ट करता हूं… अपने ही ब्रांड है न… समझे क्या? सब सुन रहा हूं, मैं आपको देख रहा हूं, मैं आपको सुन रहा हूं. आज एक पोस्ट कल एक टीजर.'
सलमान खान की इस पोस्ट के बाद फैंस कंफ्यूज हैं. फैंस अपने तर्क लगाकर अलग-अलग अनुमान लगा रहे हैं. कोई कह रहा है कि फिल्म 'टाइगर 3' के टीजर की बात कर रहे हैं तो कोई उनके नए विज्ञापन की बात कर रहे हैं. सलमान खान की इस नई पोस्ट से कुछ फैंस को लग रहा है कि भाईजान आज कोई बड़ा धमाका करने वाले हैं.
सलमान खान को आखिरी बार 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में देखा गया था, जिसमें उनके साथ आयुष शर्मा भी थे. सलमान की कई फिल्में लाइन में हैं. वह जल्द 'टाइगर 3', 'कभी ईद कभी दीवाली', 'नो एंट्री 2' और 'दबंग 4' में दिखाई देने वाले हैं. सलमान, शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' और आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' में एक कैमियो भूमिका में भी दिखाई देंगे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story