मनोरंजन
Salman Khan ने घर की बालकनी में आकर फैंस को दी ईद की बधाई
Rounak Dey
23 April 2023 12:52 PM IST

x
इस तरह एक्टर ने अपने फैंस को खुश करके वहां से विदा किया। उनकी इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
21 अप्रैल को देश में ईद का त्योहार खूब धूमधाम से मनाया गया। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में भी इस मौके पर खूब रौनक देखने को मिली। वहीं, हर साल की तरह इस बार भी फैंस सलमान खान से मिलने उनके घर पहुंचे। इस पर 'भाईजान' ने भी दिल खोलकर फैंस का स्वागत किया। इस मौके की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सलमान खान ने घर की बालकनी पर आकर फैंस का अभिवादन किया और और ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान सलमान के साथ उनके पिता सलीम खान भी नजर आए।
सलमान खान ने हाथ उठाकर फैंस का अभिवादन किया और दोनों हाथ जोड़कर उनका स्वागत भी किया।
इस तरह एक्टर ने अपने फैंस को खुश करके वहां से विदा किया। उनकी इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
बता दें, 21 अप्रैल, ईद का दिन सलमान खान के लिए काफी खास था। ईद के मौके पर उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस फिल्म में सलमान के साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आई हैं।
Next Story





