
x
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी एक्शन फिल्में को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। सलमान हमेशा अपने दयालु स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं। कई बार किसी की मदद करते हुए उनकी वीडियो वायरल होने लगती है। अब सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल सलमान खान शिवसेना के युवा सेना सदस्य राहुल कनाल की रिसेप्शन में पहुंचे। उनकी शादी और रिसेप्शन की मीडिया में खूब चर्चा हो रही है। राहुल कनाल की के इस खूबसूरत मौके में चार चांद लगाने कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे।
सलमान खान का लुक
राहुल कनाल की रिसेप्शन पार्टी में सलमान खान के लुक को बहुत पसंद किया गया। इस दौरान सलमान खान ने ब्लैक शर्ट और मैचिंग ट्राउजर पहन रखा था। जिसमें वो बहुत कमाल के लग रहे थे। पैपराजी ने सलमान खान को अपने कैमरे में स्पॉट किया। इसने इंस्टाग्राम सलमान की वीडियो शेयर की। इस वीडियो में सलमान अपनी बहन अर्पिता खान और आयुष शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में दबंग खान बहुत हैंडसम लग रहे हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फैंस ने किया कमेंट
सलमान खान के इस वीडियो पर फैसं कमेंट कर रहे हैं। फैंस को उनका ये लुक बहुत पसंद आ रहा है। एक ने लिखा- भाई सबकी शादी में जा रहा है। वहीं एक यूजर ने शादी की बात छेड़ दी और लिखा खुद शादी नहीं कर रहा है। फैंस ने सलमान भाई अब शादी कर लो। आपको बता दें कि सलमान खान अपनी फिटनेट के लिए जाने जाते हैं। शाहरुख खान की फिल्म पठान में उनका कैमियो देखने को मिला जिसके बाद तो फैंस उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। अब हर किसी को सलमान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का इंतजार है। जिसका ट्रेलर 25 जनवरी को रिलीज हुआ है।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story