मनोरंजन

सलीम खान ने बेटे सलमान के रिश्ते पर दी थी प्रतिक्रिया, ऐश्वर्या राय पर कही थी ये बात

Shiddhant Shriwas
3 Oct 2021 8:07 AM GMT
सलीम खान ने बेटे सलमान के रिश्ते पर दी थी प्रतिक्रिया, ऐश्वर्या राय पर कही थी ये बात
x
अभिनेता सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बेचलर हैं, जिनके सामने ये सवाल हमेशा बना रहता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अभिनेता सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बेचलर हैं, जिनके सामने ये सवाल हमेशा बना रहता है कि, वह शादी कब कर रहे हैं। हालांकि, सलमान खान की जिंदगी में कई लड़कियां आईं, जिसमें संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय, सोमी अली खान, कटरीना कैफ समेत कई अभिनेत्रियों के नाम भी शामिल हैं। लेकिन सलमान खान का रिश्ता किसी के साथ भी शादी के बंधन तक नहीं पहुंच पाया। सलमान के परिवार के सदस्यों से भी कई बार एक्टर की शादी और उनके रिलेशनशिप से जुड़े सवाल पूछे जा चुके हैं, जिसे सभी लोग हंसी में टाल देते हैं। लेकिन अभिनेता के पिता सलीम खान ने ऐसा नहीं किया था।

सलीम खान से एक इंटरव्यू में उनके बेटे सलमान खान के रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया था, जिसका उन्होंने बेहद ही शानदार तरीके से जवाब दिया था। इस दौरान उन्होंने संगीता बिजलानी से लेकर ऐश्वर्या राय संग सलमान के रिश्ते पर अपनी बात कही थी। आइए आपको बताते हैं सलीम खान ने क्या कहा था।

ऐश्वर्या व सलमान पर सलीम खान ने कही ये बात

सलीम खान ने 'CineBlitz' मैगजीन को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उनसे सलमान खान और ऐश्वर्या राय के ब्रेकअप के बारे में पूछा गया था। इस पर उन्होंने कहा था, 'उन्हें अकेला छोड़ दो। वे अब बड़े हो चुके हैं। अगर उनके रिश्ते में मजबूती होगी, तो दुनिया में कोई भी उन्हें पास आने से रोक नहीं सकता है। अगर आप उन्हें मार देंगे, तो वह अमर प्रेमी हो जाएंगे।'

जब सलमान खान और ऐश्वर्या का ब्रेकअप हुआ था, तब दावा किया गया था कि, एक्टर ने ऐश्वर्या संग हिंसक व्यवहार किया है। इस पर सलीम खान ने कहा था, 'सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता मजबूरी में नहीं था और ना ही ऐश्वर्या सलमान के साथ किसी मजबूरी में हैं। वह दोनों साथ घूमते हैं, क्योंकि वह दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं। क्या ऐसे व्यक्ति को कोसा जाएगा।'

संगीता व सोमी के लिए कही ये बात

इसके आगे सलीम खान से संगीता बिजलानी और सोमी अली संग सलमान के रिश्ते के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने कहा था, 'अगर प्यार मजबूत नहीं होता है, तो दो लोगों का अलग होना निश्चित तय होता है। सलमान खान और संगीता बिजलानी का रिश्ता टूट गया। वह दोनों बेशक सात साल तक साथ रहे थे। सलमान का सोमी के साथ भी रिश्ता नहीं टिक पाया था।'

ऐसा है सलमान खान और सलीम खान का रिश्ता

सलमान खान अपने पिता सलीम खान संग खूबसूरत रिश्ता साझा करते हैं, जिसके बारे में उन्होंने CineBlitz मैगजीन को ही दिए एक इंटरव्यू में बताया था। उन्होंने कहा था, 'जब मैं छोटा था, तब से लेकर अब तक मेरे और उनके बीच कुछ नहीं बदला है। हमने कई बुरे दिन देखे हैं। क्योंकि उन्हें अचानक इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया था। लगभग चार साल तक वह खाली रहे थे, लेकिन उन्होंने हमें कोई भी कमी महसूस नहीं होने दी थी। हालांकि, धीरे-धीरे उन्हें फिर से काम मिला। मैं उनके आस-पास रहना चाहता हूं, इसी वजह से तब मैंने भी काम करना शुरू कर दिया था। हम दोनों का दोस्ती वाला रिश्ता है।'

Next Story