मनोरंजन
'सैयारा' फेम फहीम अब्दुल्ला का गाना 'बिछड़ना' रिलीज, प्यार और जुदाई की दर्दनाक कहानी की दिखी झलक
jantaserishta.com
4 Aug 2025 2:23 PM IST

x
मुंबई: आदिल जफर खान और रीम शेख का नया गाना 'बिछड़ना' सोशल मीडिया पर रिलीज हो गया है। इस गाने में किसी अपने के दूर हो जाने के दर्द की झलक है। गाना प्यार, तड़प और दिल टूटने की कहानी को बहुत ही खूबसूरती से दिखाता है। इसमें रिश्ते की गहराई और दर्द को महसूस किया जा सकता है। यह गाना प्यार और दिल टूटने के बीच की नाजुक भावना को दिखाता है।
'सैयारा' फेम फहीम अब्दुल्ला ने 'बिछड़ना' गाया है। इस गाने के बारे में बात करते हुए फहीम ने कहा, "यह गाना उस वक्त बना, जब मैं बहुत भावुक और उलझे हुए पलों से गुजर रहा था। सुर, बोल और भावनाएं, सब कुछ एक ही बार में निकलकर सामने आई। इस गाने को सभी को सुनना चाहिए।"
फहीम ने आगे कहा कि वे भूषण कुमार और टी-सीरीज की टीम के शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने इस गाने को पूरी आजादी और जगह दी, ताकि यह लोगों के दिल तक वैसा ही पहुंचे जैसा वे चाहते थे। टी-सीरीज ने इंस्टाग्राम पर इस गाने को पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, "अगर आपने कभी कठिनाइयों के बावजूद किसी से सच्चा प्यार किया है, तो ये गाना आपके लिए है। 'बिछड़ना' गाना अब रिलीज हो चुका है।"
फहीम अब्दुल्ला, जिन्होंने पहले 'सैयारा' जैसे सुपरहिट गाने से लोगों का दिल जीता, अब 'बिछड़ना' गाने के जरिए एक बार फिर शानदार वापसी कर रहे हैं। यह गाना टी-सीरीज के बैनर तले जारी हुआ।
वीडियो दो जन्मों की कहानी दिखाता है, यानी पिछले जन्म और इस जन्म की। इसमें आदिल जफर खान और रीम शेख ने शानदार अभिनय किया है। कहानी में वो पल दिखाए गए हैं जहां प्यार ने कई मुश्किलों का सामना किया, रिश्ता टूटा, बिखरा, और फिर भी किसी तरह बना रहा। इस गाने के बोल आमिर अमीर ने लिखे हैं। यह गाना अब यूट्यूब पर टी-सीरीज के चैनल पर उपलब्ध है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





