मनोरंजन

'सैयां के बुलेट' सॉन्ग ने मचाई धूम, अक्षरा सिंह ने फैन्स से कहा- 'शुक्रिया'

Rani Sahu
1 April 2022 9:34 AM GMT
सैयां के बुलेट सॉन्ग ने मचाई धूम, अक्षरा सिंह ने फैन्स से कहा- शुक्रिया
x
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का तो कोई जवाब नहीं है

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का तो कोई जवाब नहीं है। बिग बॉस ओटीटी में हिस्सा लेने के बाद अक्षरा सिंह लगातार काम में व्यस्त हैं। शो खत्म होने के बाद अक्षरा कई बड़े म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। हाल ही में उनका नया गाना सैयां के बुलेट रिलीज हुआ है। गाने में उनके साथ एक्टर करण खन्ना नजर आ रहे हैं। सैयां के बुलेट (Saiya Ke Bullet Song) में दोनों की केमेस्ट्री इतनी दमदार है कि लोग बार-बार इस गाने को यूट्यूब पर देख रहे हैं। इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और अब अक्षरा सिंह ने भी इस पर अपना रिएक्शन दे दिया है।

सातवें आसमान पर पहुंचीं अक्षरा
सैयां के बुलेट गाने को कुछ ही घंटे के अंदर 2 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। एक्ट्रेस ने खुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर अपना एक रील शेयर किया है। एक्ट्रेस ने लिखा है, 'बुलेट गाने ने एक ही दिन में यूट्यूब पर 2 मिलियन व्यूज पा लिए हैं। इतना सारा प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्रिया।' बता दें कि इस गाने को खुद अक्षरा सिंह ने ही आवाज दी है। गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं और इसका संगीत मधुकर आनंद ने दिया है।
अक्षरा ने की बॉलीवुड की तैयारी?
वर्कफ्रंट की बात करें तो कुछ समय पहले ही अक्षरा सिंह को हिंदी गाने पानी पानी के भोजपुरी वर्जन में देखा गया था। इस गाने में अक्षरा सिंह के साथ रैपर बादशाह भी नजर आए थे। अब तो ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि जल्द ही अक्षरा बॉलीवुड में छा जाने की तैयारी कर रही हैं। अभी फिलहाल तो अक्षरा सिंह अपने गाने को मिली सफलता को एन्जॉय कर रही हैं।
Next Story