मनोरंजन

माता-पिता के साथ साइना नेहवाल पहुंचीं महाकाल दरबार

Tara Tandi
9 Sep 2023 5:13 AM GMT
माता-पिता के साथ साइना नेहवाल पहुंचीं महाकाल दरबार
x

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल शनिवार को भगवान महाकाल की शरण में पहुंची। बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल निवेद आरती के दौरान महाकाल मंदिर पहुंचीं। साइना ने नंदीहाल से बैठकर शिव की आराधना की। इस दौरान बैडमिंटन खिलाड़ी साइना के माता-पिता भी वहां मौजूद रहे।

पुजारी संजय गुरु ने विधि विधान से पूजन-अर्चना करवाई। इस दौरान निहाल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि उन्होंने देश में सुख शांति समृद्धि की कामना करते हुए बाबा महाकाल का दर्शन लाभ लिया है। यह कामना की है कि भारत देश का बैडमिंटन खेल के माध्यम से एक बार फिर नाम रोशन किया जाएगा।


Next Story