मनोरंजन

बीच सड़क करीना कपूर खान को सैफ मियां ने किया किस

Rounak Dey
14 Dec 2022 9:58 AM GMT
बीच सड़क करीना कपूर खान को सैफ मियां ने किया किस
x
जिसमें दोनों बीच सड़क एक दूसरे पर प्यार लुटाते दिखे हैं। यहां देखें इनकी किसिंग फोटोज।
बॉलीवुड फिल्म स्टार करीना कपूर खान और सैफ अली खान इंडस्ट्री के पावर कपल माने जाते हैं। दोनों की ऑन एंड ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री भी कमाल की है। ये दोनों सितारे दो बच्चे तैमूर और जेह अली खान के पैरेंट्स हैं। अक्सर ही करीना कपूर खान अपनी फैमिली के साथ स्पॉट होती हैं। उनकी ये तस्वीरें हर दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। फिल्म स्टार करीना कपूर खान और सैफ अली खान प्रोफेशनल होने के साथ-साथ काफी अंडरस्टैंडिंग और फैमिली पर्सन हैं। यही वजह है कि इनकी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी से बड़ी बात पर फैंस की नजर रहती है। जब भी इस स्टार कपल की तस्वीरें सामने आती हैं। ये फोटोज आते ही तहलका मचा देती हैं। अब हाल ही में करीना कपूर खान और सैफ मियां की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें दोनों बीच सड़क एक दूसरे पर प्यार लुटाते दिखे हैं। यहां देखें इनकी किसिंग फोटोज।
रेड कैप पहनकर सर्दी में निकलीं करीना कपूर खान
फिल्म स्टार करीना कपूर खान इन दिनों सर्दी का भरपूर लुत्फ उठा रही हैं। अदाकारा की हाल ही में रेड कैप पहने लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें वो घर से निकलती दिखीं।
फोन पर बात करने में बिजी थीं करीना कपूर खान
जिस वक्त पैपराजी ने एक्ट्रेस करीना कपूर खान की ये तस्वीरें कैमरे में कैद कीं। उस वक्त अदाकारा किसी से फोन पर बात करने में मशगूल थीं।
करीना कपूर खान के विंटर लुक ने खींचा ध्यान
इस दौरान अदाकारा करीना कपूर खान स्काई ब्लू हुड्डी के साथ ब्लैक ट्राउजर पहने नजर आईं। साथ ही अदाकारा की रेड कैप और स्पोर्ट्स शू ने उनके लुक को काफी स्पोर्टी बना दिया था।
Next Story