मनोरंजन

सैफ अली खान के फोटोकॉपी हैं बेटे तैमूर, एक्टर की पुरानी तस्वीर हुई वायरल

Gulabi
13 Sept 2021 10:41 PM IST
सैफ अली खान के फोटोकॉपी हैं बेटे तैमूर, एक्टर की पुरानी तस्वीर हुई वायरल
x
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान बचपन से ही अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल लेते हैं

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान बचपन से ही अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल लेते हैं। तैमूर अली खान हमेशा चर्चा में भी बने रहते हैं। अब जैसे- जैसे तैमूर बड़े हो रहे हैं। वैसे वैसे उनकी हरकतें भी बेहद क्यूट होती जा रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तैमूर अली खान अपनी मां या पिता किसकी तरह दिखते हैं? नहीं जानते होंगे ना! तो हम आपको बताते हैं...


दरअसल तैमूर अली खान लुक्स और क्यूटनेस में पूरे के पूरे अपने पिता सैफ अली खान की फोटोकॉपी लगते हैं। इसका उदाहर हाल ही में सामने आई सैफ अली खान की एक पुरानी तस्वीर में देखने को मिला है। इस तस्वीर को देखकर कोई भी फर्क नहीं बता सकता कि ये सैफ हैं या तैमूर। इस तस्वीर को सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने शेयर किया है।
सैफ की बहन सबा पटौदी सोशल मीडिया पर अक्सर अपने परिवार की कई पुरानी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कभी सारा के बचपन की, कभी इब्राहिम के बचपन की तो सभी तैमूर के बचपन की तस्वीर शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने सैफ अली खान के बचपन की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सैफ अपनी मां शर्मिला टैगोर की गोद में बैठे हुए नजर आ रहै हैं। शर्मिला आंखों में काला चश्मा लगाकर मुस्कुरा रही हैं तो वहीं सैफ उनकी गोद में बैठे मुस्कुरा रहे हैं।

इस तस्वीर को देखकर हर कोई तैमूर को सैफ अली खान की फोटोकॉपी बता रहा है। लोग इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। कई लोग इस तस्वीर पर कमेंट कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया, 'मुझे लगता था कि तैमूर के चार्म का राज करीना की खूबसूरती है लेकिन वो अपनेपिता की तरह हैंडसम है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'तैमूर अपने पिता पर गया है।' एक अन्य यूजर ने सैफ को अपनी मां शर्मीला टैगोर की कार्बन कॉपी बताया है।
Next Story