मनोरंजन

सैफ अली खान बताया- मैं चाहता हूं कि तैमूर अली खान एक दिन एक्टर बनें

Nilmani Pal
7 Oct 2020 2:11 PM GMT
सैफ अली खान बताया- मैं चाहता हूं कि तैमूर अली खान एक दिन एक्टर बनें
x
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान के छोटे नवाब तैमूर अली खान की अभी से ही तगड़ी फैन फॉलोइंग है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान के छोटे नवाब तैमूर अली खान की अभी से ही तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह एकलौते स्टार किड हैं, जिनकी फोटोज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं। सैफ अली खान का भी सोचना है कि वह एक दिन अपने इस छोटे नवाब को एक्टर बनते देखना चाहते हैं।

तैमूर की पॉप्युलैरिटी पर बात करते हुए सैफ अली खान कहते हैं, "किसी एक फ्राइडे को वह अपनी पहली फिल्म रिलीज करेंगे, इतना मुझे यकीन है। मैं चाहता हूं कि तैमूर एक्टर बनें।" बता दें कि कई बॉलीवुड सेलेब्स छोटे नवाब के क्यूट लुक्स की तारीफ करते हैं। वह सराहते हैं कि अभी से ही तैमूर की इतनी फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया पर वह छोटी-सी उम्र में सेंसेशन बने हुए हैं।

कुछ समय पहले करीना कपूर खान ने अक्षय कुमार को चैतावनी दी थी कि वह तैमूर से बचकर रहें, क्योंकि वह उन्हें कड़ी टक्कर दे सकते हैं। तैमूर की फैन फॉलोइंग उनसे कहीं ज्यादा हो सकती है। अगर अक्षय कुमार की फिल्म में तैमूर नजर आते हैं तो एक्टर से ज्यादा तैमूर के लुक्स के दर्शक कायल होंगे।

बता दें कि इस समय करीना कपूर खान और सैफ अली खान गुरुग्राम में पटौदी पैलेस में हैं। करीना अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के लिए दिल्ली आई हैं। इस फिल्म में आमिर खान लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म हॉलीवुड की 'फॉरेस्ट गंप' का हिंदी रीमेक है, जिसमें टॉम हैंक्स ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

Next Story