मनोरंजन

जान बचाने वाले ऑटो ड्राइवर को सैफ अली खान ने दिए ईनाम

Nilmani Pal
22 Jan 2025 6:44 PM IST
जान बचाने वाले ऑटो ड्राइवर को सैफ अली खान ने दिए ईनाम
x

सैफ अली खान मंगलवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं और अब वह घर पर आराम कर रहे हैं। सैफ पर जब हमला हुआ था तब उनका ड्राइवर घर पर नहीं था और वह ऑटो से अस्पताल गए थे। सैफ ठीक होने के बाद ऑटो ड्राइवर से मिले थे और उन्होंने उन्हें शुक्रिया भी कहा। ड्राइवर का नाम भजन सिंह राणा है। अब ड्राइवर ने बताया कि सैफ ने उनसे मिलकर क्या कहा। इसके साथ ही अपडेट आया है कि एक्टर ने ड्राइवर को कितने पैसे दिए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जब ड्राइवर से पूछा गया कि सैफ ने उन्हें क्या कहा तो वह बोले, 'उन्होंने कहा टाइम पर पहुंचाया, बढ़िया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें पैसे भी मिले तो ड्राइवर ने कहा वो तो वही जानते हैं। हम बात नहीं कर सकते। हमारी कोई मांग नहीं है। वो जो दे वो ठीक ना दे वो ठीक। उन्होंने जो भी दिया हमने ले लिया।

वहीं रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि सैफ ने ऑटो ड्राइवर को 50 हजार रुपये दिए हैं। इससे पहले ऑटो ड्राइवर ने उस रात के बारे में बताया था कि वह रास्ते में जा रहे थे कि तभी उन्हें किसी ने आवाज दी और मदद के लिए बुलाया। सैफ के साथ एक बच्चा और एक शख्स और था। ऑटो में बैठते ही सैफ ने पूछा था कि कितना टाइम लगेगा और ड्राइवर ने कहा था 8-10 मिनट।

Next Story