मनोरंजन

Saif Ali Khan Birthday: अभिनेता सेफ अली खान के जन्मदिन पर जानें इनका परिचय

Bharti Sahu 2
16 Aug 2024 8:10 AM IST
Saif Ali Khan Birthday: अभिनेता सेफ अली खान के जन्मदिन पर जानें इनका परिचय
x
Saif Ali Khan Birthday: सैफ अली खान 16 अगस्त को अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको एक्टर की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें वह बेहद अलग-अलग किरदारों में नजर आए हैं।
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'कालाकांडी' में सैफ अली खान ने रैलीन का किरदार निभाया था। इस डार्क कॉमेडी फिल्म में उन्होंने एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया था, जिसे जब पता चलता है कि वह कैंसर के आखिरी चरण में है, तो वह अपनी पूरी जिंदगी एक ही दिन में जीने का फैसला करता है। फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन लोगों को उनका किरदार पसंद आया.
कुर्बान
करीना कपूर और सैफ अली खान की रियल लाइफ जोड़ी भले ही सुपरहिट हो, लेकिन इन दोनों का जादू फिल्मों में नहीं चल सका। 2009 में आई फिल्म 'कुर्बान' में सैफ अली खान ने एक यूनिवर्सिटी प्रोफेसर की भूमिका निभाई थी जो एक आतंकवादी गतिविधि में शामिल हो जाता है। फिल्म में उनका किरदार बेहद डार्क और कॉम्प्लेक्स था.
ओमकारा
सैफ अली खान की सबसे सफल फिल्मों में से एक 'ओमकारा' है, जिसमें उन्होंने 'ईश्वर लंगड़ा त्यागी' की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनका किरदार बेहद चालाक था और दूसरों को अपनी बातों में फंसा लेता था।
जिस तरह से उन्होंने फिल्म में किरदार निभाया था, ऐसा लगा जैसे यह किरदार उनके लिए ही लिखा गया हो। उन्होंने प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' में लंकापति रावण का किरदार भी निभाया था। सैफ अली खान आने वाले समय में कई और बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे।
Next Story