मनोरंजन

सैफ अली खान हमला मामला, एक्ट्रेस करीना कपूर ने दर्ज कराया पुलिस को बयान, जानें क्या-क्या बताया?

jantaserishta.com
18 Jan 2025 11:59 AM IST
सैफ अली खान हमला मामला, एक्ट्रेस करीना कपूर ने दर्ज कराया पुलिस को बयान, जानें क्या-क्या बताया?
x
वो हमले के वक्त घबरा गई थीं.
मुंबई: अभिनेता सैफ अली खान अटैक मामले की जांच कर रही पुलिस ने अभिनेत्री करीना कपूर का बयान दर्ज किया है। अभिनेत्री ने पुलिस को बताया है कि वो हमले के वक्त घबरा गई थीं। अभिनेत्री ने बताया कि सैफ के बीच में आने की वजह से हमलावर जहांगीर तक नहीं पहुंच पाया था। करीना ने बयान में ये भी कहा है कि हमलावर ने घर से कोई भी चीज नहीं चुराई थी, लेकिन उसका व्यवहार बहुत ही आक्रामक रहा। इस दौरान आरोपी ने कई बार सैफ पर हमला किया, जिससे मैं घबरा गई थी।
इस दौरान उन्होंने अपने छोटे बेटे को घरेलू सहायिका के साथ 12वीं मंजिल पर भेज दिया था। पुलिस इस मामले में 40 से 50 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस ने घटना वाले दिन अभिनेता के घर पर काम करने वाली घरेलू सहायिका को हिरासत में ले पूछताछ की थी, जिसने पुलिस को बताया कि हमलावर अचानक से घर में घुसा था और उसे उंगली दिखाते हुए कहा था कि तुम शोर मत मचाओ लेकिन वो चीख पड़ी, जिसके बाद सैफ मौके पर पहुंच गए फिर हमलावर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।
अभिनेता पर चोर ने छह बार चाकू से हमला किया था। इनमें से दो वार काफी गंभीर थे, जिसमें से एक उनकी रीढ़ की हड्डी के पास लगा था। जिसे देखते हुए डॉक्टर को उनकी सर्जरी करनी पड़ी। अब उनकी हालत स्थिर है। लीलावती अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक, अभिनेता की हालत में सुधार है। उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 21 जनवरी को उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है।
पुलिस जांच में जुटी है। इस मामले में अब तक कई सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं। एक वीडियो में हमलावर जहां बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास घूमता हुआ नजर आ रहा है, तो दूसरी वीडियो में वो एक मोबाइल की दुकान में हेडफोन खरीदता भी दिखा है। पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने जिस तरह से अभिनेता पर हमला किया है, उससे साफ जाहिर है कि वो उनके घर के लेआउट से पूरी तरह वाकिफ था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story